अमेरिका: बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के घर में मिला बम
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडर हिलेरी क्लिंटन के घर पर एक बम मिला है। न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, हिलेरी क्लिंटन और पति बिल क्लिंटन के घर न्यूयॉर्क में एक बम मिला है। इस बीच खबर है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के ऑफिस में भी बम मिला है। अमेरिका में इन दोनों खबरों ने सनसनी फैली दी है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने क्लिंटन और ओबामा के घर को घेर लिया है और उस तरफ आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है।

बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के घर बम भेजे जाने की घटना की व्हाइट हाउस ने निंदा की है। व्हाटइट हाइस की ओर से कहा गया है कि इस तरह के आतंकी हमले की कोशिश कायराना हरकत है। वहीं सीएनएन के ऑफिस में भी संदिग्ध पैकेट भेजा गया है, जिसके बाद दफ्तर को खाली कराया गया है।
न्यू कैसल पुलिस ने एक बयान में कहा कि आज सुबह न्यू कैसल पीडी में एफबीआई और वेस्टचेस्टर काउंटी पुलिस एक संदिग्ध पैकेट की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पैकेटों को इटंरसेप्ट कर दिया गया है। दोनों पैकेट पर अलग-अलग ओबामा के ऑफिस और क्लिंटन के घर का एड्रेस दिया गया है।
पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके को घेर लिया गया है। सुरक्षा में तैनात अधिकारी बम भेजने वाले की जांच में जुटे हुए हैं। एपी के अनुसार, इससे पहले जॉर्ज सोरस के घर के बाहर भी एक विस्फोटक मिला था।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। हिलेरी क्लिंटन 2016 में डेमोक्रेटिक पार्टी से ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications