फ्यूनरल हाउस के छत पर डिब्बों में बंद 11 बच्चों के शव मिले
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक बहुत ही भयानक घटना सामने आई है, जहां एक बंद पड़े फ्यूनरल हाउस (अंत्येष्टी घर) से 11 शिशुओं के शव मिले हैं। अमेरिका के मिशिगन राज्य के डेट्रॉयट शहर में कई महीनों से बंद पड़े फ्यूनरल हाउस में शुक्रवार को कंस्ट्रक्शन का काम करने आए वर्करों को शिशुओं के शव मिले। डेट्रॉयट न्यूज के अनुसार, आठ शव एक कार्डबोर्ड बॉक्स और तीन शवों को एक ताबूत में बंद करके रखा गया था। ये सारे शव एक फ्यूनरल हाउस के छत पर बंद डिब्बो में थे।

फ्यूनरल हाउस में शिशुओं के शवों को देखने के बाद वर्करों ने तुरंत पुलिस को सूचित, जिसके बाद पुलिस ने पूरा इलाका सील कर मामले जांच शुरू कर दी है। डेट्रॉयट शहर के पूर्व की ओर स्थित इस फ्यूनरल हाउस को अव्यवस्थित और जर्जर अवस्था में होने की वजह से स्टेट इंस्पेक्टर्स ने इसी अप्रैल में बंद करवा दिया था।
जांचकर्ताओं के मुताबिक, 2017 में इसी फ्यूनरल हाउस के गैराज से कुछ शव बरामद हुए थे। वहीं, अन्य शवों को कई महीनों से फफूंद के नीचे दबाकर कवर किया गया था। उस वक्त जांचकर्ताओं ने पाया था कि फ्यूनरल के मालिकों ने फंड का गलत इस्तेमाल किया है, जिसके बाद इस फ्यूनरल हाउस का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
काफी महीनों से बंद पड़े फ्यूनरल हाउस को मैनेजमेंट ने ठीक नहीं करवाया, जिसके बाद इस तोड़कर कम्युनिटी सेंटर बनाया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस पूरी बिल्डिंग की सील कर उसके आसपास की जगहों की जांच करने में लगी है।
ये भी पढ़ें: भारत के रूस से मिसाइल और ईरान से तेल खरीद जारी रखने पर भड़का अमेरिका












Click it and Unblock the Notifications