Video: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बिल्डिंग भीषण आग की चपेट में, 8 लोगों को बचाया गया
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में चिड़ियाघर के निकट एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने के बाद आठ लोगों को बचाया गया है। बिल्डिंग में लगी यह आग बहुत ही भयनाक बताई जा रही है, जिसे काबू में लाने के लिए 150 से भी ज्यादा दमकल कर्मी लगे हुए हैं। इस बिल्डिंग के तीन दर्जन से ज्यादा यूनिट आग की चपेट में आ गए हैं, वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। मंगलवार सुबह 5:30 बजे लगी इस आग में अभी कोई हताहत की खबर नही है।

फायर क्रू के मुताबिक, वैन नेस्ट के कॉमनवेल्थ में लगी इस आग में कम से कम 8 लोगों को फिलहाल सुरक्षित निकाला जा चुका है। जिन्हें बिल्डिंग से सुरक्षित निकाला गया है उन्हें भी आग की वजह का पता नहीं चला है। वहीं, आग के कारण के पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर फर्नीचर होने के वजह से आग तेजी से फैल गई। इस आग को काबू में लाने के लिए करीब दो दर्जन फायर ट्रक को लगाया गया है। बड़ी तादाद में दमकल कर्मी इस आग को रोकने के प्रयास में लगे हुए हैं।
इससे पहले, पिछले सप्ताह इसी चिड़ियाघर के निकट इमारत में आग लगने से कई बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, एक स्टोव के साथ खेल रहा था, जिसके बाद आग लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications