VIDEO: हाईवे पर नकदी से भरा ट्रक खुला, हवा में उड़े 4 करोड़ तो मची लूट
इंडियाना। अमेरिका के इंडियाना में सुबह के करीब 9 बजे हाईवे पर एक ट्रक हवा में डॉलर उड़ाते तेजी से दौड़ा जा रहा था और लोग पीछे से लूट मचा रहे थे। यह हैरान करने वाला दृश्य इंडियाना के सैम जोन्स एक्सप्रेस वे का है, जब ट्रक का पिछला दरवाजा हवा में उड़ गया और डॉलर के बंडल सड़क पर गिरने लगे। इंडियाना स्टेट पुलिस के मुताबिक, कई पैसों के कई बंडल खुल गए और कैश हवा में उड़ने लगे।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, करीब 600000 डॉलर (करीब 4 करोड़) रुपये ट्रक से नीचे गिर गए और इस मामले में जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने कहा कि इस दौरान कई ड्रायवर्स ने अपने वाहनों को रोककर कैश इकट्ठा करना लगे। पुलिस ने बताया कि नकद इकट्ठा करने के दौरान हाईवे के बीच में खतरनाक तरीकों से गाड़ियों को रोक दिया, जिससे भयंकर जाम लग गया।
अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो कई लोगों के हाथों में कैश थे, तब उन्होंने ब्रिंक्स के अधिकारियों को वापस लौटा दी। लेकिन, जो लोग कैश लेकर फरार हुए हैं, उनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जो लोग हाइवे से पैसा लेकर भागे हैं, उन पर चोरी का मुकदमा ठोका जाएगा। इंडियाना पुलिस ने फोन नंबर जारी कर चेतावनी जारी की कर कैश लौटाना के लिए कहा है।
इंडियाना पुलिस इन्वेस्टिगेशन कमांडर फर्स्ट सार्जेंट बिल डॉल्टन ने कहा, 'लोगों को सही और गलत के बारे में पता है और हम किसी भी व्यक्ति को ट्रैक करने में सक्षम है। जिसने भी एक डॉलर रखा है, उस पर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।'












Click it and Unblock the Notifications