अमेरिका में फिर अश्वेत युवक को पुलिस ने मारी गोली, हिंसा के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, सैकड़ों अश्वेत सड़क पर
जॉर्ज फ्लॉयड के बाद अमेरिका में एक और अश्वेत और 20 साल के युवक डौंटी राइट को पुलिस ने गोली मार दी।
मिनेसोटा, अप्रैल 12: अमेरिका में अश्वेतों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई जारी है। पिछले साल अमेरिकी पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद अमेरिका में जमकर हिंसा की गई और एक बार फिर से पुलिस ने 20 साल के अश्वेत लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 20 साल के लड़के के जहां पुलिस ने गोली मारी है, उस जगह से सिर्फ 16 किलोमीटर की दूरी पर ही पिछले साल जॉर्ज फ्लॉयड को अमेरिकन पुलिस ने अपनी गोली का शिकार बनाया था। अमेरिकन पुलिस की इस बर्बरता के बाद फिर से अमेरिका सुलग उठा है।

20 साल के युवक को मारी गोली
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के मिनेसोटा में 20 साल के लड़के डौंटी राइट को पुलिस ने गोली मार दी, जिसकी वजह से लड़के की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना रविवार की है जब 20 साल का डौंटी राइट अपनी कार से घर आ रहा था तभी दूसरी कार के साथ उसका टक्कर हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को गोली मार दी। लड़के की मां ने घटना की आपबीति बताते हुए कहा है कि कार की टक्कर के बाद उसके बेटे ने उसे फोन किया था। लड़के की मां के मुताबिक बेटे ने उन्हें फोन पर बताया कि पुलिस ने उन्हें रोक कर रखा है। इसी बीच उन्होंने पीछे से पुलिस की आवाज सुनी। पुलिसवाले डौंटी राइट को फोन नीचे रखने के लिए कह रहा थे। बाद में एक पुलिस अधिकारी ने डौंटी राइट का फोन बंद कर दिया। वहीं, कुछ देर बाद 20 साल के लड़के डौंटी राइट के दोस्त ने उसकी मां को फोन पर बताया कि डौंटी को पुलिसवालों ने गोली मार दी।
पुलिस की दलील
डौंटी राइट की मौत के बाद पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एक ड्राइवर को ट्रैफिक उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रोका था और जब उन्हें पता चला कि शख्स के खिलाफ एक वारंट जारी है तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की कोशिश की। इस दौरान वो अपनी कार में चढ़ने लगा तभी पुलिस के एक अधिकारी ने शख्स के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली ड्राइवर को लगी और उसकी मौत हो गई। यह वारदात उस जगह से सिर्फ 10 मील यानि 16 किलोमीटर दूर है, जहां पिछले साल अमेरिकन पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या की थी। पिछले साल मई में मिमिपुलिस ने हिरासत में लेते वक्त अश्वेत युवक जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या कर दी थी। जिसके बाद पूरे अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन किया गया था।

अश्वेतों पर अमेरिका में जुल्म
डौंटी राइट की मौत के बाद ब्रुकलिन शहर पिछले साल की तरह फिर से सुगल उठा है। लोग आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वहीं ब्रुकलिन सेंटर पुलिस डिपार्टमेंट के बाहर भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए गवर्नर टिम वल्ज ने ट्वीट कर कहा है कि वो लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि 'मेरी नजर लगातार ब्रुकलिन सेंटर पर बनी हुई है। मेरी संवेदनाएं डौंटी राइट के परिवार के साथ है और मैं उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक और अश्वेत युवक की जान ले ली है।' वहीं, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस रबर बुलेट्स चला रही है और आंसू गैस के गोले छोड़े गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications