कार में जिंदगी बिता रहे थे मजबूर शिक्षक, पूर्व छात्रों ने जन्मदिन पर दिया जिंदगी बदलने वाला तोहफा

अमेरिका में 7 सालों से कार में रह रहे टीचर को पूर्व छात्रों ने 20 लाख का चेक देकर मदद किया है।

कैलिफोर्निया: गुरु-शिष्य का रिश्ता हर रिश्ते से ऊपर माना गया है और अमेरिका के कैलिफोर्निया में पूर्व छात्रों ने अपने 77 साल के बुजुर्ग टीचर को जिंदगी बदल देने वाला तोहफा दिया है। 77 साल का बुजुर्ग टीचर पैसों की तंगी की वजह से मजबूर जिंदगी बिता रहे थे और जब इस बात का पता पूर्व छात्रों को चला तो उन्होंने टीचर के बर्थडे के मौके पर उनकी जिंदगी बदल देने वाला तोहफा दे डाला।

STUDENT TEACHER

7 साल से कार में बिता रहे थे जिंदगी

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले 77 साल के टीचर विलारुएल पिछले 7 साल से अपनी जिंदगी अपनी 24 साल पुरानी कार में बिता रहे थे। और टीचर ऐसा इसलिए कर रहे थे ताकि वो मैक्सिको में रह रहे अपने परिवार की मदद कर सकें। जब उनकी स्थिति के बारे में उनके पूर्व छात्रों को पता चला तो पूर्व छात्रों ने उनके जन्म दिन के तोहफे में 20 लाख रुपये का चेक दिया है। पूर्व छात्रों से मिले इस तोहफे के बाद टीचर विलारुएल काफी भावुक हो गये और उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों से मिले इस तोहफे ने उनकी जिंदगी बदल दी है।

भावुक हो गये टीचर

पूर्व छात्रों से 20 लाख रुपये मिलने के बाद टीचर विलारुएल ने कहा कि अब वो अपना घर ले सकेंगे। टीचर विलारुएल कैलिफोर्निया के फोंटाना शहर के एक स्कूल में पढ़ाते हैं। वहीं, उनके पूर्व छात्र स्टीवन ने इस मौके पर कहा कि अपने टीचर की मदद करना किसी सम्मान से कम नहीं हैं। टीचर विलारुएल ने मुझे जैसे कई छात्रों की जिंदगी बनाई है। उनके पास 1977 की फोर्ड थंडरबर्ड एलएक्स नाम की कार है जिसमें वो पिछले सात सालों से रह रहे हैं। कार ही उनका घर बन चुका है। पूर्व छात्र ने कहा कि टीचर विलारुएल को उन्होंने कार में पिछले कई सालों से रहते देखा था और अब हमने उनकी मदद का फैसला किया है। छात्र ने कहा कि हमारा मकसद पांच हजार डॉलर जुटाना था लेकिन मुझे खुशी है कि हमने 27 हजार डॉलर जुटा लिए।

रिपोर्ट के मुताबिक टीचर विलारुएल की जिंदगी कोराना महामारी के दौरान और ज्यादा मुश्किलों भरी हो गई थी। कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर स्कूस बंद हैं लिहाजा उन्हें स्कूल से भी पैसे नहीं मिल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+