अलकायदा ने जारी किया मारे जा चुके अल-जवाहिरी का वीडियो, आतंकियों को 35 मिनट का दिया संदेश
अमेरिका ने 31 जुलाई को अल-जवाहिरी को काबुल के एक अपार्टमेंट में बालकनी में आने के बाद मार गिराया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि पाकिस्तान ने अल-जवाहिरी को धोखा दिया था।
Al Qaeda latest video of Zawahiri: दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में शामिल रहे अलकायदा ने अपने मारे गये मुखिया अल-जवाहिरी का 35 मिनट का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को लेकर अलकायदा का दावा है, कि इस वीडियो में उसके प्रमुख अल-जवाहिरी की आवाज है, जिसके बारे में अमेरिका ने इस साल दावा किया है, कि उसे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मार दिया गया था। अल-जवाहिरी के इस वीडियो में कोई तारीख नहीं है, जिससे पता नहीं चल पा रहा है, कि ये वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया है।

अल-जवाहिरी ने जारी किया वीडियो
एसआईटीई खुफिया समूह ने शुक्रवार को कहा है, कि अल कायदा का ये 35 मिनट का वीडियो बिना तारीख के है और उसमें ट्रांस्क्रिप्ट किया हुआ है, लिहाजा ये वीडियो कब बनाया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। अमेरिका ने अपने स्पेशल ड्रोन से काबुल में छिपे अल-जवाहिरी को मार गिराया था, जब वो अपने घर की बालकनी में धूप सेकने आया था। 2011 में अलकायदा का मुखिया बनने वाले अल-जवाहिरी का मारा जाना अलकायदा के लिए बहुत बड़ा झटका था और कई सालों के खुफिया ऑपरेशन के बाद अल-जवाहिरी को मारने में अमेरिका को कामयाबी मिली थी। कई सैन्य एक्सपर्ट्स ने ये भी दावा किया था, कि पाकिस्तान की मुखबिरी के बाद अल-जवाहिरी की जानकारी अमेरिका को मिली थी।

अमेरिकी हमले का जिम्मेदार
अल-जवाहिरी अमेरिका पर हुए 9/11 हमले के लिए मास्टरमाइंड था और ओसामा बिन लादेन के साथ मिलकर उसने अमेरिका पर भीषण आतंकवादी हमला किया था। अमेरिका ने अपनी धरती पर हुए हमले के 20 सालों के बाद जवाहिरी से बदला लिया था और उसे 31 जुलाई की सुबह काबुल में ड्रोन हमले में मार गिराया। 2011 में इसके संस्थापक ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद से इसे आतंकवादी संगठन पर सबसे बड़ा स्ट्राइक माना गया था। ओसामा बिन लादेन और जवाहिरी, दोनों ही 1998 में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले और फिर 9/11 हमले के लिए मोस्ट वांटेड थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, थिंक टैंक ने कहा है कि, अल-जवाहिरी कई सालों तक पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके में छिपा हुआ था और अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है, कि आखिर वो बाद में काबुल क्यों लौट आया था। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद उसका परिवार काबुल में सुरक्षित घर लौट आया था।

सालों तक चला था खुफिया ऑपरेशन
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है, कि उसका पता लगाने और उसे मारने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने सालों तक "सावधानीपूर्वक, धैर्यपूर्वक और लगातार" ऑपरेशन चलाया था और उसी का नतीजा था, कि अल-जवाहिरी मारा गया था। अमेरिका ने अल-जवाहिरी के सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। वहीं, अलकायदा ने अल-जवाहिरी के मारे जाने के बाद नये मुखिया के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में अंदाजा लगाया गया है कि, मिस्र के स्पेशल फोर्स के एक पूर्व अधिकारी और रहस्यमयी सैफ अल-अदेल के हाथों में अब अलकायदा की जिम्मेदारी आ गई है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications