एयर एशिया: 158 साल पहले आज ही के दिन लापता हुआ था विले दे पेरिस का विमान

बैंगलोर। रविवार सुबह से एक खबर ने दुनिया के लोगों को सकते में ला दिया है और वो खबर थी इंडोनेशिया से सिंगापुर जा रहे एयरएशिया फ्लाइट का लापता होना। जिसके अचानक लापता होने के बाद अधिकारियों ने बड़े स्तर पर एक तलाश अभियान शुरू किया है आपको बता दें कि इस विमान में 162 लोग सवार हैं।

Air Asia plane missing | List of aerial disappearances

क्षेत्रीय मीडिया के अनुसार, मलेशिया की विमानन कंपनी एयरएशिया के विमान क्यूजेड 8501 ने तड़के 5.20 बजे (स्थानीय समय) इंडोनेशिया के सुराबाया शहर से उड़ान भरी थी। विमान को सुबह 8.30 बजे सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर उतरना था। कहा जा रहा है कि विमान में सिर्फ दो घंटे ज्यादा का फ्यूल था और विमान को लापता हुए दो घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है इसलिए विमान अब कहीं आसमान में भटक रहा होगा इस बात की संभावना अब नहीं के बराबर हो चुकी है।

वैसे इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है जब इस तरह से विमान लापता हुआ है। आज से करीब 158 साल पहले भी विले डी पेरिस नाम का विमान क्यूबा से लापता हुआ था। लेकिन इत्तफाक देखिये कि आज से 158 साल पहले भी 28 दिसंबर को ही विमान आसमान में गुम हुआ था।

ऐसी और भी बहुत सी दुखद घटनाएं हैं जिन पर डालते हैं एक नजर...

1. 28 दिसंबर 1956 को विले डी पेरिस नाम का विमान क्यूबा से लापता हुआ था जिसमें एक व्यक्ति सवार था।

2.ब्रिटिश साउथ अमेरिकन एयरवेज के दो पैसेंजर जेट वर्ष 1948 और 1949 में बरमूडा ट्राइएंगल से गायब हुए थे जिनका आज तक पता नहीं चला है। इन दुर्घटनाओं में 50 से ज्यादा लोग अब तक लापता हैं।

3. 28 सिंतबर 1879 को पथफाइंडर नाम का विमान लेक मिशीगन से गायब हो गया जिसमें चार सौ से ज्यादा फ्री बैलून फ्लाइट बनाने वाले जॉन वाइस सवार थे। ना तो इस विमान का मलवा कहीं मिला और ना ही जॉन वाइस का शव।

4.1927 में भारत से उड़ान भरने वाला ब्रिटीश बैलून प्लेन लापता हो गया था जिसमें 22 लोग सवार थे, बाद में इस विमान का मलवा प्रशांत महासागर में मिला था।

5.एयरफोर्स फ्लाइट 571 ऊरुग्वे एयरफोर्स का यह विमान चिली के लिए उड़ा था, जो 13 अक्टूबर, 1972 को एंडेस माउंटेन रेंज में क्रैश हो गया था। इसमें 45 पैसेंजर थे लेकिन इस दुर्घटना के बारे में पूरे 72 दिनों बाद पता चला था क्योंकि इतने दिनों से ऊरुग्वे एयरफोर्स अपने लापता विमान को खोज रहा था।

6. 2 जुलाई, 1937 को अमेरिका की मशहूर पायलट और एविएशन ऑथर अपने प्लेन के साथ गायब हो गई थी, जिनका बाद में कुछ पता नहीं चला।

7.15 दिसंबर, 1944 को अमेरिका के मशहूर संगीतकार एल्टन ग्लेन मिलर को लेकर उड़ा अमेरिकन प्लेन 44-70285 खराब मौसम की वजह से रास्ता भटक गया था जिसका आजतक कुछ भी पता नहीं चला।

8.वर्ष 1947 में ब्रिटिश साउथ अमेरिकन एयरवेज की एक फ्लाइट अर्जेंटीना से चिली के लिए चली थी लेकिन वो कभी भी चिली नहीं पहुंची। करीब 50 साल बाद पता चला कि यह फ्लाइट तकनीकि कारणों की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

9. यूएस मिलिट्री फ्लाइट ने वर्ष 1962 में जवानों को लेकर फिलीपींस के लिए उड़ान भरी थी। 16 मार्च, 1962 को यह विमान लापता हुआ। विमान में 90 जवान और क्रू मेंबर थे जिनका आज तक कोई पता नहीं चला है।

10. 1 जून 2009 को एयर फ्रांस का एयरबस ए330 अचानक से आसमान में लापता हो गया था और तीन साल बाद पता चला था कि वो अटलांटिक ओशियन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान रियो डी जिनेरियो से पेरिस जा रहा था। इस दुर्घटना में सभी 228 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स मारे गए थे।

11. 8 मार्च 2014 को मलेशियाई विमान MH370 कुआलालंपुर से बीजिंग जाते हुए गायब हो गया था, जिसमें 239 लोग सवार थे। आज तक इस विमान के बारे में कोई खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+