मुल्ला मंसूर की मौत के बाद अमेरिका और पाक में नया युद्ध!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने लंदन में कहा है है कि ड्रोन हमले पाकिस्तान की सुरक्षा और संप्रभुता के ख़िलाफ़ हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते समय सीधे शब्दों में अमेरिका को चेतावनी भी दी।
रविवार को नवाज शरीफ ने लंदन में कहा कि अमेरिका ने मुल्ला अख्तर मंसूर पर ड्रोन हमले के बारे में पाकिस्तान को बाद में जानकारी दी थी। नवाज शरीफ ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने इस सिलसिले में शनिवार की रात को साढ़े दस बजे उनसे बात की।
नवाज ने बताया कि इस बातचीत में ही उन्होंने साफ कर दिया था कि ड्रोन हमलों पर पाकिस्तान को आपत्ति है।हालांकि नवाज़ शरीफ ने ये भी कहा है कि अफगान तालिबान के नेता मुल्ला अख्तर मंसूर के मारे जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ड्रोन हमले के बाद प्रधानमंत्री और पाकिस्तान सेना प्रमुख को इस बारे में सूचित किया गया था।
रविवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इस हमले की जांच की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications