VIDEO: सेना के हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा तालिबानी कमांडर, इतना दिया दहेज
काबुल: पिछले साल तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया था। तब से वहां पर तालिबानी हुकूमत चल रही है। जिस वजह से आम जनता पर तमाम तरह की पाबंदियां लगाई जा रहीं, लेकिन तालिबानी कमांडरों की किस्मत बदल गई है। उसके जो कमांडर पहले गुफाओं में छिपे रहते थे, वो अब शानो शौकत की जिंदगी जी रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

कमांडर ने की शादी
अफगानी मीडिया के मुताबिक एक तालिबानी कमांडर ने अपनी नवविवाहित दुल्हन को लाने के लिए सैन्य हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। उसने अपनी पत्नी को पूर्वी अफगानिस्तान के लोगार से खोस्त प्रांत के लिए रवाना किया। जिसको देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

खेत में ही करवाया लैंड
वहीं सोशल मीडिया पर कई अफगानी लोगों ने दावा किया कि दूल्हा हक्कानी नेटवर्क का कमांडर है, जो खोस्त में रहता है। उसकी शादी लोगार के बरकी बराक जिले में हुई है। वहां के शाह मजार के इलाके में वो सैन्य हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। इसके बाद उसने दुल्हन के घर के पास के खेत में ही हेलीकॉप्टर को लैंड करवाया। जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

इतना दिया दहेज
इसके अलावा दावा किया जा रहा कि कमांडर ने अपने ससुर को 12 लाख अफगानी रुपये दहेज के रूप में दिए। इस वजह से अफगानिस्तान में इस शादी की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है, क्योंकि वहां भूकंप के बाद से हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था भी लगातार चौपट हो रही।

तालिबान ने कही ये बात
मामले की गंभीरता को देखते हुए तालिबान के उप प्रवक्ताकारी यूसुफ अहमदी ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं। किसी भी कमांडर की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। वो इसे दुश्मन का दुष्प्रचार बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications