'तालिबान से डरने की जरूरत नही', Live शो में आतंकियों ने एंकर की कनपट्टी पर बंदूक रख पढ़वाई ये न्यूज, Video

काबुल, 31 अगस्त। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से वहां के हालात बद से बदतर हो गए हैं। स्थानीय लोग तालिबानियों के खौफ से देश छोड़ने के लिए हर जतन कर रहे हैं, वहीं चेतावनी के बाद अमेरिका ने भी बीती रात अपने आखिरी सैनिक टुकड़ी को घर वापस बुला लिया। 15 अगस्त को काबुल पर कब्जे के बाद से तालिबान दावा कर रहा है कि वह अमन और शांति के साथ देश को चलाना चाहता है, उसके नागरिकों या विदेशियों को डरने की जरूरत नहीं है। हालांकि तालिबान की ऐसी चिकनी-चुपड़ी बातों में लोग पहले भी आ चुके हैं लेकिन इस बार उसके लाख जतन के बावजूद पलायन करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

न्यूज रूम में घुसे तालिबानी लड़ाके

न्यूज रूम में घुसे तालिबानी लड़ाके

तालिबान के हाथ अफगानिस्तान की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह हाथ में बंदूक लेकर अमन और शांति की बात करता है। इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब न्यूज चैनल के लाइव शो में तालिबानी लड़ाके जबरन घुस गए और एंकर से अपनी बात दुनिया के सामने कहलवाई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें तालिबानी गन प्वाइंट पर एंकर से न्यूज पढ़वा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। एक तरफ लोग न्यूज एंकर की मानसिक स्थिति को लेकर अलग-अलग अंदाजा लगा रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने तालिबान की इस हरकत पर सवाल उठाया है। वीडियो देखने में भले ही हास्यजनक (फनी) लगे, लेकिन इससे पता चलता है कि अफगानिस्तान में लोगों की स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी भी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। अब खबरें भी वही दिखाई जाएंगी जिसे तालिबान दिखाना चाहेगा।

6 से ज्यादा बंदूकधारी एंकर के पीछे खड़े

6 से ज्यादा बंदूकधारी एंकर के पीछे खड़े

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी एंकर न्यूज पढ़ रहा है और उसके पीछे 6 से ज्यादा तालिबानी हाथ में खतरनाक बंदूक लिए खड़े है। इस वीडियो को कियान शरीफी नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में कियान शरीफी ने बताया, 'ये वीडियो अफगान टीवी नाम के एक चैनल का है। इस वीडियो में न्यूज एंकर लोगों से इस्लामिक अमीरात का साथ देने की अपील कर रहा है और बोल रहा है कि डरने की जरूरत नहीं है, जबकि उसकी कनपट्टी पर बंदूक रखी हुई है।

जबरन दिया इंटरव्यू

जबरन दिया इंटरव्यू

एक अन्य ट्वीट में कियान ने वीडियो का अलगा पार्ट शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एंकर एक तालिबानी लड़ाके का इंटरव्यू भी कर रहा है। इंटरनेट पर अब ये दोनों वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, अब तक 9 लाख से अधिक लोगों द्वारा यह देखा जा चुका है। वीडियो से पता चलता है कि तालिबान जैसा दावा कर रहा है, वैसा करता नहीं है। हालांकि तालिबान ने अफगान पर कब्जे के बाद जनता और महिलाओं को सभी अधिकार देने की बात कही है, लेकिन यह कितना सच है वो तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

तालिबान ने चिपकाए धमकी भरे खत

तालिबान ने चिपकाए धमकी भरे खत

अमेरिका का अफगानिस्तान मिशन पूरी तरह से खत्म हो गया है और इसके साथ ही अफगानिस्तान पर तालिबान का पूर्ण नियंत्रण स्थापित हो गया है। लेकिन, इन सबके बीच ऐसे लोग बीच मंझधार में फंस गये हैं, जिन्होंने अमेरिकी सेना की किसी भी तरह से मदद की थी और वो अमेरिका से बाहर नहीं निकल पाए। तालिबान ने ऐसे लोगों को घरों के दरवाजों पर चिट्ठियां चिपकानी शुरू कर दी है, जिसमें कहा गया है कि अगर वो सरेंडर नहीं करते हैं तो फिर उन्हें मौत की सजा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: खरबों रुपये के अमेरिकी हथियारों का जखीरा पाकर गदगद था तालिबान, अब पता चला कि धोखा हो गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+