अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में IED ब्लास्ट, एक अधिकारी समेत 3 की मौत
Afghanistan Latest Update: काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में लगातार हिंसा में तेजी आती जा रही है। रविवार सुबह काबुल के कर्त-ए-लवा इलाके में एक बम विस्फोट हुआ। ब्लास्ट की चपेट में एक वाहन आ गया जिसमें वाहन के परखच्चे उड़ गए। हमले में तीन लोगों की मौत हुई है।

अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी तोलो न्यूज के मुताबिक रविवार सुबह राजधानी कर्त-ए-लवा इलाके में बम विस्फोट हुआ। एजेंसी ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें सड़क पर विस्फोट के बाद एक वाहन जलता दिखाई दे रहा है। तोलो न्यूज के मुताबिक काबुल पुलिस ने ब्लास्ट में तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसमें पब्लिक प्रोटेक्शन के प्रवक्ता जिया वेडान भी मारे गए हैं। ब्लास्ट में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
अफगानिस्तान में हाल के महीनों में हिंसा में तेजी आई है। हाल के दिनों में राजधानी काबुल में भी हमले बढ़े हैं। इन हमलों में सरकारी प्रतिष्ठानों, विदेशी नागरिकों के साथ ही पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया है। दो महीनों में अब तक राजधानी पर दर्जन भर से अधिक हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications