अफगानिस्तान: महिला एंकर्स को मिला पुरुषों का साथ, मास्क लगाकर तालिबान को दे रहे जवाब

नई दिल्ली, 23 मई: अफगानिस्तान में महिला न्यूज एंकर के समर्थन में उनके पुरुष साथी भी उतर आए हैं। तालिबान सरकार ने महिलाओं के खिलाफ जारी अपने ताजा फरमान में कहा है कि वह टीवी पर न्यूज पढ़ने के दौरान अपने चेहरे को पूरी तरह ढंक कर रहेंगी। शुरू में इस सनकी फरमान को महिला एंकर्स ने नजरअंदाज करने की कोशिश की थी, लेकिन रविवार को तालिबानी शासकों ने इसपर सख्ती से अमल करने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन, अपनी महिला साथियों पर इस तरह की पाबंदी के विरोध में अब पुरुष एंकर ने भी मास्क पहनकर न्यूज पढ़ना शुरू कर दिया है।

Male anchors came out in support of female news anchors against Taliban in Afghanistan, reading news wearing masks

अफगानिस्तान: मास्क लगाकर तालिबान को तमाचा!
टोलो न्यूज ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें साफ लग रहा है कि तालिबान की ओर से फीमेल एंकर को चेहरा ढंकने के लिए मजबूर करना मेल एंकर को नागवार गुजरा है। वह तालिबान के फरमान का पालन नहीं करने की हिम्मत तो नहीं दिखा सकते, इसलिए उन्होंने खुद भी अपना चेहरा ढंक कर न्यूज ब्रेक करना शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान के मेल एंकर के इस तरह से विरोध दर्ज करने पर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सराहा जा रहा है। दुनिया भर से लोग #Freeherface और बाकी महिला समर्थक हैशटैग के साथ मास्क लगाए तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

महिलाओं पर फिर बेनकाब हुआ तालिबान
इससे पहले तालिबान ने फरमान जारी किया था कि सभी महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर सिर से पैर तक कवर करेंगी और सिर्फ ऐसे कपड़े पहनेंगी, जिसमें सिर्फ उनकी आंखें नजर आएंगी। इस फरमान के मुताबिक महिलाएं तभी घरों से निकल सकती हैं, जब बहुत जरूरी हो और अगर महिलाओं ने ड्रेस कोड का उल्लंघन किया तो इसकी सजा उनके पुरुष रिश्तेदारों को दी जाएगी। यहां तक कहा गया है कि अगर महिलाओं ने बात नहीं मानी तो पुरुषों को जेल तक में डाला जा सकता है।

Male anchors came out in support of female news anchors against Taliban in Afghanistan, reading news wearing masks

धीरे-धीरे पुराना रवैया अपना रहा है तालिबान
तालिबान के पिछले शासनकाल में महिलाओं पर और ज्यादा पाबंदियां थोपी गई थी, जिसमें ना तो उन्हें शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार था और ना ही वह सार्वजनिक जीवन जी सकती थीं। इसबार जब पिछले साल तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था तो भरोसा दिया था कि वह सुधर चुके हैं और महिलाओं के प्रति पहले से ज्यादा नरमी दिखाएंगे। लेकिन, उन्होंने जिस तरह से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, उससे लगता है कि उनकी मानसिकता बहुत ज्यादा बदली नहीं है और उनके दिलों में महिलाओं के प्रति क्रूरता अभी भी बरकरार है।

इससे पहले शनिवार को महिला एंकर ने चेहरा ढंकने का विरोध किया था और सिर्फ हिजाब पहनकर न्यूज पढ़ने आई थीं। लेकिन, रविवार को पूरा सीन बदल गया और उनकी आंखों के अलावा पूरा चेहरा ढंका हुआ था। यह स्थिति टोलो न्यूज, 1 टीवी, शमशाद टीवी और एरियाना टेलीविजन सभी पर थी। बाद में टोलो न्यूज की एक एंकर ने एएफपी को बताया कि हमें पूरी चेहरा ढंकने के लिए मजबूर किया गया और नहीं करने पर काम से हटाने तक की धमकी दी गई। (तस्वीरें सौजन्य: टोलो न्यूज ट्विटर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+