अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भीषण बम धमाका, आतंकियों ने ट्रेड सेंटर के पास किया ब्लास्ट
अफगानिस्तान में तालिबान और ISIS-K के बीच लगातार संघर्ष चल रहा है और इस बम ब्लास्ट के पीछे भी आईएसआईएस-के के हाथ होने की आशंका है।

Afghanistan Kabul Daudzai Trade Center Bomb Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर से बड़ा बम धमाका हुआ है। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग घायल बताए गए हैं। काबुल प्रशासन के मुताबिक धमाका कैसे हुआ इस बात की जांच की जा रही है। अगर यह फिदायीन हमला था तो हमलावर हाई सिक्योरिटी जोन तक कैसे पहुंचा इसका पता लगाया जा रहा है।
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आज दोपहर काबुल के डाउनटाउन में दाउदजई ट्रेड सेंटर के पास किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिस जगह पर ये बम ब्लास्ट हुआ है, वहां से थोड़ी ही दूर पर अफगानिस्तान का विदेश मंत्रालय है और चश्मदीदों ने बताया है, कि ये बम धमाका काफी शक्तिशाली था। सभी घायलों को इटली के एक एनजीओ के अस्पताल लाया गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर जबकि 4 की अस्पताल में हुई है।
Recommended Video

किसने करवाया है बम ब्लास्ट?
हालांकि, अभी तक किसी ने भी इस बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आशंका जताई जा रही है, कि बम धमाके के पीछे ISIS-K का हाथ हो सकता है, जो काफी तेजी से अफगानिस्तान में अपनी शक्ति का विस्तार कर रहा है। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता में लौटने के बाद से, तालिबान ने इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत, जिसे आईएसआईएस-के भी कहा जाता है, उसे रोकने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुआ है और अफगानिस्तान में लगातार हमले करने वाले इस्लामिक स्टेट समूह के सहयोगी संगठन को कंट्रोल करने में लगातार फेल नजर आया है। ISIS-K की शक्ति में अब इस कदर इजाफा होने लगा है, कि आशंका इस बात को लेकर हैं, कि वो अब सिर्फ अफगानिस्तान तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि अब अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए भी खतरा बन गया है।
पहले भी कर चुका है धमाके
इससे पहले आईएसआईएस-के ने 9 मार्च 2023 को, इस्लामिक स्टेट समूह ने एक आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें उत्तरी अफगानिस्तान में बल्ख प्रांत के तालिबान गवर्नर मोहम्मद दाऊद मुज़म्मिल समेत दो लोगों को उड़ा दिया गया था। 9 मार्च को हुए बम धमाके से ठीक पहले इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में जल आपूर्ति विभाग के प्रमुख को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें उसकी जान चली गई और फिर अभी हाल ही में, 15 मार्च को, इस्लामिक स्टेट ने ISIS-K के पूर्व गढ़ नंगरहार के पूर्वी प्रांत में एक तालिबान जिला गवर्नर पर भी हमला किया, हालांकि ये हमला नाकाम रहा था। लेकिन, आईएसआईएस-के हार मानने का नाम नहीं ले रहा है और इसने तालिबान की नाक में दम कर दिया है। (तस्वीर-- फाइल)












Click it and Unblock the Notifications