अफगानिस्तान: जलालाबाद में धमाका, 12 लोगों की मौत, 14 घायल
काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद प्रांत में धमाका होने की वजह से कम से कम 12 लोगों की मौत और 14 घायल हो गए हैं। यह घटना रविवार दोपहर तब घटी, जब लोग अपने जिले के पूर्व गवर्नर के अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हुए थे। जलालाबाद प्रांत गवर्नर के प्रवक्ता अत्तौल्लाह खोग्यानी ने बयान जारी कर कहा कि अंतिम संस्कार के वक्त जब लोग इकट्ठा हुए थे, तभी यह धमाका हुआ है। उन्होंने कहा कि घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। इससे पहले इसी सप्ताह गुरूवार को भी काबुल में कल्चरल सेंटर के पास एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 41 लोगों की मौत और 80 लोग घायल हो गए थे। स हमले की जिम्मेदारी आईएस आतंकी संगठन ने ली थी।
अफगानिस्तान में लगभग रोजाना आतंकी हमलों का शिकार हो रहा है। हक्कानी नेटवर्क, तालिबान और आईएस जैसे बड़े आतंकी संगठन आए दिन अफगानिस्तान में आतंकी हमले कर अपने मंसूबों को कामयाब करने में लगे हैं। इस साल आतंकियों ने नए तरीकों से हमला करना शुरू किए हैं, जिसमें वे सुरक्षा बलों की चौकियों और उनके कैंपों को निशाना बना रहे हैं। वहीं, इस साल आतंकियों ने आत्मघाती हमले भी ज्यादा किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications