Afghanistan Pakistan War Live: 'अफगानिस्तान में TTP नहीं, पाक अपनी सीमा संभाले', बोले विदेश मंत्री मुत्ताकी
Afghanistan Pakistan War Live: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस सप्ताह काबुल में हुई पाकिस्तानी हवाई कार्रवाई के बाद, शनिवार देर रात पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा (Pakistan-Afghanistan border) पर कई स्थानों पर भीषण गोलीबारी हुई। अफ़ग़ान तालिबान बलों ने सीधे पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को निशाना बनाया, जिसे पाकिस्तान ने 'अकारण गोलीबारी' बताते हुए पूरी ताकत से जवाब देने का दावा किया है। दोनों तरफ के सुरक्षा अधिकारियों ने भारी गोलाबारी की पुष्टि की है।

LIVE Feed
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी का आगरा दौरा रद्द
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी का बहुचर्चित आगरा दौरा आखिरी समय में रद्द हो गया है, जहां उन्हें विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करना था। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर भीषण सैन्य संघर्ष छिड़ गया है।
तालिबान ने किया चौकियों पर हमला
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सीमा पर तनाव में तेज़ी से वृद्धि के बीच, शनिवार देर रात पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा पर गोलीबारी शुरू हो गई। तालिबान के नेतृत्व वाली अफ़ग़ान सेना ने डूरंड रेखा के पास कई पाकिस्तानी सेना चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications