अफगानिस्तान: काबुल यूनिवर्सिटी के पास कार में हुआ धमाका, 26 लोगों की मौत, 25 घायल
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में धमाका हुआ है, जिसमें अब तक 26 की मौत और 25 लोगों के बुरी तरह से घायल होने की पुष्टि की गई हैं। अफगानिस्तान अधिकारियों के मुताबिक, अली अबाद हॉस्पिटल और काबुल यूनिवर्सिटी के पास बुधवार दोपहर धमाका हुआ है। एक कार में हुए इस धमाके बाद अली अबाद हॉस्पिटल और काबुल यूनिवर्सिटी की तरफ जाने वाले सारे रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है।

अधिकारियों की मानें तो इस धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। अफगानिस्तान मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक, कार में हुए धमाके बाद सड़क पर ही दर्जनों लोगों ने दम तोड़ दिया और कई जख्मी हो गए। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हालांकि, तालिबान ने कहा है कि इस धमाके में उनकी कोई भूमिका नहीं है। बता दें कि अफगानिस्तान सरकार शांति के लिए तालिबान से बात करने को राजी भी हुई है और इसमें भारत भी काबुल का साथ दे रहा है। वहीं, अमेरिका तालिबान और किसी भी आतंकी संगठन से बात करने को लेकर इनकार करता आया है।












Click it and Unblock the Notifications