कतर के अफगान शरणार्थी शिविर का VIDEO आया सामने, हजारों लोगों के लिए सिर्फ एक टॉयलेट

नई दिल्ली, 20 अगस्त: अफगानिस्तान के हालात चिंताजनक बने हुए हैं, जहां तालिबान का पूरे देश पर कब्जा हो गया है। ऐसे में जो लोग पहले अमेरिका समेत अन्य देशों का समर्थन कर रहे थे, उन्हें दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ रही है। अब कतर से एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे शरणार्थी एक कैंप में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। साथ ही उनको वहां पर मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।

Qatar

अफगान समाचार एजेंसी असवाका ने इस वीडियो को जारी किया है। जिसमें एक शरणार्थी शिविर के अंदर हजारों लोग बंद दिखाई दे रहे हैं। वहां पर इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन उनको ना तो एसी की सुविधा दी गई और ना ही कूलर की। सबसे बड़ी समस्या शरणार्थियों के सामने टॉयलेट की है, क्योंकि वहां पर हजार लोगों के लिए सिर्फ एक ही शौचालय की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कई बार अपनी मांग उठाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Recommended Video

    Afghanistan: 5 दिनों में 2000 कॉल्स, मिशन Kabul में ऐसे जुटी सरकार | Taliban | वनइंडिया हिंदी

    भागने की फिराक में लोग
    आपको बता दें कि जब से तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया है, तब से लोग लगातार देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं। बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं, जो एयरपोर्ट के कंटीले तारों के पास खड़ी हैं। जैसे ही वो वहां पर जवानों को देखती हैं, वैसे ही वो अपने बच्चों को तार के उस पार फेंक देती हैं। वो चाहती हैं कि जवान उन्हें ना सही उनके बच्चों को वहां से लेकर चले जाएं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

    विमान के पहिए पर लटके थे लोग
    वहीं कुछ दिनों पहले अमेरिका ने अपने लोगों और अफगानी मददगारों को वापस लाने के लिए C-17 विमान भेजा था। जिसको भीड़ ने घेर लिया। इसके बाद भी जब विमान नहीं रुका, तो लोग उसके पहिए और विंग पर लटक गए। जिस वजह से टेकऑफ के बाद दो लोगों की गिरने से मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+