वेश्यालय में सेक्स डॉल की जिस्मफरोशी पर मचा बवाल
पेरिस। वेश्यावृत्ति पर कई देशों ने लगाम लगाने के लिए इसे गैरकानूनी घोषित कर दिया है। फ्रांस भी इन्हीं देशों में से एक है, जहां प्रोस्टिट्यूशन गैरकानूनी है, लेकिन यहां एक शख्स ने ऐसे वेश्यालय की शुरुआत की है, जहां सेक्स का धंधा तो होता है, लेकिन देह व्यापार में लड़कियां शामिल नहीं है। पेरिस में सिलिकॉन सेक्स डॉल वेश्यालय की शुरुआत की गई है। शख्स ने अपने घर के एक कमरे में सेक्स डॉल वेश्यालय खोल दिया है, लेकिन अब इसे लेकर लोगों में गुस्सा और नाराजगी है।

वेश्यालय जहां लड़कियां नहीं करती काम
टेलिग्राफ यूके की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने अपने घर के एक कमरे में 'गेम्स सेंटर' नाम से वेश्यालय की शुरुआत की। नवाम भले ही गेम्स सेंटर रखा गया, लेकिन जहां सिलिकॉन सेक्स डॉल के साथ लोगों के मनोरंजन की व्यवस्था की गई। लोगों ने मोटी रकम वसूलकर उन्हें घंटे भर के लिए उस सेक्स डॉल के साथ रहने का मौका दिया जाता है।

हर घंटे के लिए लगता है चार्ज
यहां आने वाले ग्राहकों को हर घंटे के हिसाब से पैसा चुकाना होता है। लोग पैसे देकर इस डॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहकों से हर घंटे के लिए करीब 80 पाउंड यानी करीब 7370 रुपए वसूले जाते हैं। इस चार्ज को देने के बाद लोग अपनी इच्छानुसार सेक्स डॉल के साथ वक्त बिता सकते है। लोगों ने अब इसका विरोध शुरू कर दिया है, हालांकि इसे खोलने वाले शख्स का कहना है कि उनके पड़ोसियों की भी नहीं पता है कि घर के भीतर क्या हो रहा है। उनका कहना है कि यहां बुकिंग ऑनलाइन होती है। यहां आने वाले लोग 30 से 50 के बीच के पुरूष होते है। वहीं कई बार यहां कपल भी आते हैं।

लोगों में गुस्सा
आपको बता दें कि फ्रांस में वेश्यावृत्ति गैरकानूनी है, वेश्यालय खोलना या उसे चलाना कानूनी अपराध है। शख्स ने यहां सेक्स डॉल वेश्यालय खोलकर कानून से बचने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इससे महिलाओं की छवि पर दाग लग रहे हैं। लोगों ने इसे फौरन बंद करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications