श्रीलंका में 3 हवाई अड्डे खरीद सकता है अडानी ग्रुप, बंदरगाह के बाद अब एयरपोर्ट सेक्टर पर भी चलेगा सिक्का

भारत के अडानी ग्रुप को श्रीलंका में तीन हवाई अड्डों के मैनेजमेंट का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। इसके लिए अडानी ग्रुप और श्रीलंकाई अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। भारत के बाहर उड़ानों का नियंत्रण हासिल करने के लिए अडानी ग्रुप का यह पहला कदम है।

अडानी समूह जिन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के मैनेजमेंट का कॉन्ट्रैक्ट लेने की कोशिश कर रहा है, उनमें कोलंबो में भंडारनायके अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रतमलाना हवाई अड्डा और मटाला हवाई अड्डा हैं।

Adani Group may run three Sri Lankan airports

श्रीलंका के पर्यटन, भूमि, खेल और युवा मामलों के मंत्री हरिन फर्नांडो ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों के बीच तौर-तरीकों पर चर्चा की जा रही है और इसमें मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट्स भी शामिल हो सकते हैं। फर्नांडो ने मुंबई में एक कार्यक्रम के मौके पर द हिंदू बिजनेसलाइन को बताया , "हवाई अड्डों के प्रबंधन के लिए अदानी ग्रुप के साथ काम करने की योजना है।"

हवाई अड्डों के प्रबंधन के लिए एक निजी भागीदार को शामिल करने की योजना ऐसे समय में आई है जब श्रीलंका में टूरिज्म सेक्टर में फिर से बूम देखने को मिल रहा है। श्रीलंका में बीते साल 14.8 लाख पर्यटक आए।

यह संख्या 2022 की तुलना में लगभग दोगुनी है। दरअसल कोविड महामारी के कारण श्रीलंका का पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। 2024 में श्रीलंका का लक्ष्य देश में 23 लाख पर्यटकों को बुलाना है।

आपको बता दें कि अडानी ग्रुप के पास भारत में 8 हवाईअड्डों को कॉन्ट्रैक्ट है, अगर अगर श्रीलंका के साथ ये सौदा पूरा होता है, तो यह उसका पहला विदेशी विमानन प्रयास होगा। हालांकि अडानी ग्रुप ने श्रीलंक में पहले से ही बंदरगाहों और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश किया हुआ है।

अडानी ग्रुप ने अपने कोलंबो स्थित पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल परियोजना के लिए 553 मिलियन डॉलर (लगभग ₹ 4600 करोड़) की फंडिंग हासिल की है। ये फंडिंग अमेरिकी सरकार के अधीन डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूशन से मिली है।

आपको बता दें कि श्रीलंका में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। हालांकि सबसे अधिक व्यवहार में लाया जाने वाला एयरपोर्ट भंडारनायके है। लगभग सभी एयरलाइंस भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरती हैं। यह कोलंबो से लगभग 30 किलोमीटर (20 मील) उत्तर में है।

मटाला को दुनिया का सबसे खाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी कहा जाता है। इस एयरपोर्ट को चीन के पैसों से बनाया गया है। यह एयरपोर्ट श्रीलंका के मटाला शहर में स्थित है। इसे मटाला राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (MRIA)या हंबनटोटा एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। यहां एक भी फ्लाइट नहीं उतरती है इसलिए इसे दुनिया का सबसे खराब एयरपोर्ट कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+