आईएसआईएस कमांडर ने कहा जल्द ही कश्मीर से मिलेगी गुड न्यूज
वॉशिंगटन। कश्मीर में कई बार आईएसआईएस का झंडा नजर आया है और हर बार इसने सरकार और एजेंसियों की चिंताओं को बढ़ा दिया। अब आईएसआईएस के टॉप कमांडर ने इसकी वजह बताई है। इस टॉप कमांडर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में जो कुछ कहा है उसके बाद आतंकवाद की मार झेल रहे भारत की चिंताएं दोगुनी हो सकती है।

इस कमांडर का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा और अफगान तालिबान पाकिस्तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआईका आदेश मानते हैं। आईएसआई अपने ‘स्वार्थ' के लिए कश्मीर के मुद्दे पर विभिन्न ‘इस्लामी' संगठनों का प्रयोग करती है। साथ ही इसने कहा है कि कश्मीर में आईएसआईएस के लिए विस्तार का बड़ा मौका है।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में खूंखार पश्चिमी एशियाई समूह की शाखा आईएसआईएस-खोरासान के प्रमुख हाफिज सईद खान ने आईएसआईएस की अंग्रेजी भाषा की मैगजीन दाबिक के लेटेस्ट इश्यू में दिए इंटरव्यू में यह बात कही है।
पढ़ें-बिलियन डॉलर वाला आईएसआईएस का मीडिया सेटअप
खान के मुताबिक वास्तव में हम यह पहले ही देख चुके हैं कि किस तरह से पाकिस्तान की बुरी ताकतों ने, खासतौर पर उनकी सेना और आईएसआई ने अपने स्वार्थों के चलते कश्मीर के मुद्दे पर विभिन्न ‘इस्लामी' संगठनों का इस्तेमाल किया है।
खान के मुताबिक ये लोग कश्मीर के लोगों के जोश का प्रयोग भी अपने हितों के लिए करते हैं न कि मुस्लिमों से जुड़ी किसी चिंता के चलते और न ही अल्लाह का शासन स्थापित करने के लिए।
खान ने कहा है कि ये कश्मीर में अल्लाह का शासन कैसे स्थापित करेंगे भी कैसे, जबकि वे खुद पाक में इसे स्थापित ही नहीं कर पाए हैं। सईद ने कहा कि पाकिस्तान की ‘दिलचस्पी' हालांकि कभी कम और कभी अधिक होती रहती है।
खान के मुताबिक कश्मीर के लोगों को एक ऐसे दलदल में धकेल दिया गया, जहां से उन्हें निकालने वाला कोई था ही नहीं। सईद के मुताबिक इसी
वजह से कश्मीर के कई लोग और दूसरे आतंकी संगठनों के सदस्य आईएसआईएस में शामिल हो रहे हैं। सईद ने यह भी कहा कि आईएसआईएस के पास कश्मीर में विस्तार का ‘बड़ा अवसर' है। उसने दावा किया कि उन क्षेत्रों में विशेष इंतजाम हैं और मुस्लिमों को जल्दी ही उन इलाकों में विस्तार की सुखद खबर मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications