University of Virginia: वर्जीनिया यूनिवर्सिटी परिसर में हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 2 घायल, इलाके में तनाव
वर्जिनिया विश्वविद्यालय पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से गोलीबारी की जानकारी दी गई है। हमलावर की तलाश जारी है।
वर्जिनिया विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी (University of Virginia Shooting) हुई है। तीन लोगों के मरने की खबर है। वहीं, दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। वर्जिनिया विश्वविद्यालय पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से यह जानकारी दी गई है। यूवीए इमरजेंसी मैनेजमेंट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के मुख्य कैंपस शैरलॉट्सविला को बंद कर दिया गया है। पुलिस फायरिंग करने वाले को खोज रही है। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

संदिग्ध हमलावर यूनिवर्सिटी का ही छात्र
यूवीए के प्रेसिडेंट जिम रयान ने बताया कि संदिग्ध हमलावर यूनिवर्सिटी का ही छात्र है। उसकी पहचान क्रिस्टोफर डार्नेल जोन्स (Christopher Darnell Jones) के रूप में हुई है। वह यूवीए फुटबॉल टीम का पूर्व प्लेयर भी रह चुका है।
घटना के बाद कक्षाएं स्थगित
यूवीए पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि विश्वविद्यालय की सभी कक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। क्रिस्टोफर डार्नेल जोन्स को खोजा जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने उसकी फोटो जारी कर दी है। पुलिस संदिग्ध आरोपी, जोन्स की तलाश में जुट गई है।
इससे पहले भी हो चुकी है घटना
यह पहली बार नहीं है जब वर्जीनिया के किसी विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी की घटना हुई है।इस साल फरवरी में, ब्रिजवाटर कॉलेज में एक स्कूल की इमारत के पास एक संदिग्ध व्यक्ति ने कैंपस के दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications