पैदा होते ही चोरी हो गई थी बच्ची, 18 साल बाद मिली, दास्तां पढ़कर नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें
एक बच्ची पैदा होने के महज 8 घंटे बाद ही चोरी हो गई और अब वह तब जाकर मिली है जब उसकी उम्र 18 साल है। अगवा करने वाली नर्स को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
फ्लोरिडा। आपने ये तो सुना होगा कि कोई खो गया हो और फिर कुछ सालों बाद मिला हो। कुछ ऐसा ही मामला है फ्लोरिडा का जहां से कामिया मोबली नाम की बच्ची को पैदा होने के कुछ ही देर बाद अगवा कर लिया था। यह मामला 1998 का है, जब एक 16 साल की लड़की ने कामिया मोबली को जन्म दिया था। पैदा होने के 8 घंटे बाद ही एक नर्स उसे अगवा करके भाग गई। इसके बाद पुलिस ने जैक्सनविले की हर ट्रेन को रोक कर हर किसी व्यक्ति की तलाशी ली थी और बच्ची का पता लगाने की कोशिश की थी, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वह बच्ची नहीं मिली।

कामिया को ढूंढ़ने के लिए लगातार कई सालों तक जगह-जगह पोस्टर लगाए जाते रहे। इतना ही नहीं, कामिया का पता बताने वाले को 2.5 लाख डॉलर का इनाम देने की भी घोषणा की गई। न केवल अमेरिका, बल्कि कई अन्य देशों में भी इस बच्ची की खोज की गई। अब 18 साल बाद वह बच्ची मिल गई है। शुक्रवार को जैक्सनविले के शेरिफ माइक विलियम्स ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अपने देश में अभी तक ऐसी कोई घटना नहीं देखी है। यह बात शेरिफ ने कामिया का डीएनए टेस्ट हो जाने के बाद कही है। कामिया अब तक अपरणकर्ता के साथ ही एक अलग नाम से रह रही थी। उसे चुराने वाली ग्लोरिया विलियम्स (51) को पुलिस ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कामिया ने बताया कि उसे यही लगता था कि ग्लोरिया उसकी मां है।
ये भी पढ़ें- लड़कियों को सड़क पर किस कर वीडियो बनाने वाले सुमित ने बताया, वीडियो से की थी तगड़ी कमाई
फ्लोरिडा टाइम्स यूनियन ने 10 जुलाई 2008 को कामिया के 10वें जन्मदिन छापा था कि कामिया की मां शनारा मोबली अपनी बेटी के हर जन्मदिन पर केक काटती थी और उसे संभाल कर फ्रिज में रख लेती थीं, लेकिन कभी भी कामिया उसके पास नहीं रही कि वह अपनी बेटी को केक खिला सके। अब 18 साल बाद अपनी बच्ची को वापस पाकर शनारा बहुत ही खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications