प्रेमी की लाश देख दो बच्चों की मां ने खोया आपा, फंदे से झूल कर दे दी जान
महिला जब अपने प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची तो उसका पति और ससुर उसका पीछा करत हुए पहुंच गए और सरेआम उसके प्रेमी के सीने में गोलियां दाग दी।
बेंगलुरू। दो बच्चों की मां और एक बच्चे के पिता के बीच पनपी प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम हुआ। महिला के पिता और ससुर ने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया तो महिला ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। मामला बंगलुरू का है। दो बच्चियों की मां 32 साल की श्रुति का 34 साल के अमित से दोस्ती के बाद पनपे प्रेम का शुक्रवार को दर्दनाक अंत हो गया। महिला के पति और ससुर ने दोनो को कार में साथ देखा तो अमित के सीने में गोलियां दाग दी।

श्रुति शुक्रवार को अपनी सफेद रंग की कार लेकर घर से निकली थी, जहां से वो अमित के घर पहुंची। तीन साल के बेटे के पिता अमित को साथ लेकर वो आचार्य ग्रुप इंस्टीट्यूशन पर पहुंची। श्रुति के घर से निकलने के बाद से ही उसका पति राजेश गोवड़ा और ससुर गोपालकृष्णन उसका पीछा कर रहे थे। श्रुति के गाड़ी रोकते ही वो दोनों आए और उनको बाहर निकलने के लिए धमकाया, इससे पहले कि श्रुति गाड़ी आगे बढ़ाती या उनका जवाब देती अमित के सीने में गोली मार दी गई।
सुबह से ही श्रुति के पीछे लगे थे ससुर और पति
घायल अमित को लेकर श्रुति सप्तागिरी अस्पताल पहुंची और किसी भी तरह से अमित को बचा लेने की गुहार लगाई। डॉक्टरों ने जब कहा कि अमिक की मौत हो चुकी है तो वो अस्पताल से निकल गई। श्रुति ने अपने घर फोन कर खुद के एक लॉज में होने की बात कही। श्रुति को ढूंढ़ते हुए जब उसके परिजन उस लॉज में पहुंचे तो जिस कमरे में श्रुति ने खुद के होने की बात रही थी, वो कमरा लगातार खटखटाने पर भी नहीं खुला। परिजनों ने लॉज के मैनेजर से दूसरी चाबी खुलवाकर कमरे को खुलवाया तो अंदर श्रुति को चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटका पाया।
पुलिस ने मृतक अमित के पिता केशवमूर्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गोपालकृष्णन के लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी गई है। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि गोली गोपालकृष्णन ने चलाई कि राजेश ने। पुलिस ने बताया कि श्रुति और अमित एक ही जगह पर काम करते थे और श्रुति का ससुर और पति पहले से ही अमित के कत्ल का मंसूबा बना चुके थे उन्होंने श्रुति की गाड़ी में जीपीआरएस लगाया हुआ था और शुक्रवार को उसी के सहारे वो श्रुति के पीछा करते रहे और फिर अमित को गोली मार दी।
पढ़ें- 12 साल की लड़की ने बनाया खुदकुशी का लाइव वीडियो, खुद को कहा बदसूरत और फंदे पर झूल गई
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications