अमेरिका में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दीवार पर लिखा यहां से भाग जाओ
वाशिंगटन। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत के संदर्भ में एक बयान दिया था कि यहां धर्म के प्रति लोगों में सहनशक्ति कम हो रही है। लेकिन अमेरिका के सिएटल में एक हिंदू मंदिर को तोड़े जाने के बाद वहां से भाग जाने के संदेश के बाद अमेरिका की हकीकत दुनिया के सामने एक बार फिर आ गयी है।

हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की यह घटना अमेरिका के मेट्रोपोलिटन क्षेत्र सिएटल में हुई है जहां मंदिर में तोड़फोड़ के बाद वहां गेट आउट लिख दिया गया है। यह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। हालांकि स्थानीय प्रशासन मामले की लीपापोती में जुट गया है और इसकी जांच कर रहा है।
सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंदिर का दौरा किया और कहा कि इस तरह की घटना अमेरिका में नहीं होनी चाहिए। हिंदू मंदिर और संस्कृति सेंटर के अध्यक्ष नित्या निरंजन ने कहा कि अमेरिका अप्रवासियों का देश है और कोई ये कैसे कह सकता है यहां से चले जाओ। मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाना था और ठीक उसी दिन इस घटना के होने से स्थानीय हिंदुओं में काफी गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications