अगर अमेरिका नौकरी करने जाना है तो जरूर पढ़ें डोनाल्ड ट्रंंप के H1-B वीजा से जुड़े ये 8 कथन
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में जनता ने डोनाल्ड ट्रंप को चुना और हिलेरी क्लिंटन को हार का मुंंह देखना पड़ा। यहां जानिए वो सभी जरूरी बातें जो डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा से जुड़ी कहीं...
नई दिल्ली। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में जनता ने डोनाल्ड ट्रंप को चुना और हिलेरी क्लिंटन को हार का मुंंह देखना पड़ा। यहां जानिए वो सभी जरूरी बातें जो डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा से जुड़ी अपने इलेक्शन कैंपेन के दौरान कहीं...

डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 45वें प्रेसीडेंट
एक लंबे इलेक्शन कैंपेन के बाद आज आखिरकार यह ऐतिहासिक फैसला हो ही गया कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति आख्ािर कौन होगा।
डोनाल्ड ट्रंप 276 इलोक्टोरल वोटों के साथ अप्रत्याशित विजेता रहे। जीत के लिए 27 राज्यों के 270 से ज्यादा इलेक्टोरल वोट चाहिए थे।

एच-1बी वीसा धारकों के न्यूनतम भत्ते में इजाफा
इलेक्शन कैंपेनिंग के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह एच-1बी वीसा धारकों के न्यूनतम भत्ते में इजाफा करेंगे। इससे भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका में नौकरी की संभावनाएं कम होने का खतरा है।

इन कंपनियों पर लगेगा ज्यादा टैक्स
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह उन अमेरिकी कंपनियों को पर 35 फीसदी टैक्स लगाएंगे जो बाहर से एंप्लॉयज आउटसोर्स करते हैं।

आईबीएम पर ट्रंप ने लगाया था यह आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने इसी हफ्ते अमेरिकी टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी आईबीएम पर 500 कामगारों को मिनेपोलिस की एक रैली में भेजने का और उन्हें भारत या अन्य देशों में नौकरी करने भेजने का आरोप लगाया।

अमेरिकी लोगों के हितों की रक्षा करेंगे
अमेरिकी लोगों की नौकरियों को बचाने का वादा ट्रंंप सपोर्टर्स को बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा कि कंपनियो एच-1बी वीजा वाले कामगारों को कम दाम पर नौकरी दे रही हैं। वह अमेरिकी लोगों के हितों की रक्षा करेंगे।

मार्क जुकरबर्ग को लिया था निशाने पर
आपको बता दें कि बीते साल ट्रंप ने फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एच-1बी वीजा को ट्रिपल करने की मांग को लेकर हमला बोला था।

विदेश से आने वालों का स्वागत
डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनबीसी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह अमेरिका में वैध रूप से विदेश से आने वालों का स्वागत करते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा था कि एच-1बी वीजा अमेरिका और विदेशों से टैैलंटेड लोगों को लाने में मददगार होंगे।
उन्होंने कहा कि, 'लोग विदेशों से आकर यहां के बेहतरीन कॉलेज में पढ़ते हैं और फिर कोर्स पूरा होने के बाद देश छोड़ देते हैं। वे यहां रुकना चाहते हैं लेकिन स्थितियां नहीं है जो उन्हें रोक सकें। हम वास्तव में होशियार लोग चाहते हैं।' हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि वह अपने रुख में नरमी लाएंगे।

पहले अमेरिकियों के ओपन जॉब ऑफर करनी है
प्रवास नीति पर ट्रंप का नजरिया है कि नौकरियों, भत्तों और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाए। उनका मानना है कि सबसे पहले अमेरिकियों के ओपन जॉब ऑफर करनी चाहिए।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications