9/11 अटैक के 20 साल: हमले का सर्वाइवर बोला-उस मंजर को याद कर आज भी सहम जाता हूं

न्यू यॉर्क, सितंबर 11: अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले को आज 20 साल पूरे हो गए। साल 2001 यानी 20 साल पहले आज ही के दिन अमेरिका आतंकी हमलों से दहल उठा था। इस आतंकी हमले में करीब 3000 लोग मारे गए थे और असंख्य लोग घायल हुए। मरने वालों में 57 देशों के लोग शामिल थे। पूरी इमारत करीब 2 घंटे में मलबे में तब्दील हो गई थी। इस हमले में बचे लोग आज भी उस भयानक मंजर का याद कर कांप जाते हैं।

9/11 20 years anniversary america Afghanistan taliban

इस हमले एक सर्वाइवर जोसेफ डीटमार(साउथ टावर में मौजूद थे) ने बताया कि, उस दिन 8.46 के आसपास मेरे ऑफिस की लाइटे अचानक से झिलमिलाने लगी थीं। ना हमने कुछ देखा था ना कुछ सुना था। ठीक उसी समय यॉन कॉर्पोरेशन से एक सज्जन कमरे आए औऱ उन्होंने कहा कि साथ वाले टावर में एक बड़ा धमका हुआ है। हम लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया गया है। नॉर्थ टावर के खिड़कियों से बहुत सारा धुंआ निकल रहा था। आग की लपटे उठ रही थीं। हमने अपनी जिंदगी में इतनी बड़ी आग की लपटें कभी नहीं देखी थीं।

एक अन्य सर्वाइवर माइकल लोमोनाको ने बताया कि, मैं चैंबर स्ट्रीट के चौराहे से गुजर रहा था। वहां से मैं देख सकता था कि, क्या हो रहा है। हमने देखा कि लोग खिड़कियों से अपने टेबस क्लॉथ को लहरा रहे थे। वह दृश्य भयानक था। बता दें कि 9.03 पर दूसरा विमान साउथ टावर से जा टकराया। जोसेफ डीटमार ने बताया कि, जिस समय मेरे टावर से प्लेन टकराया उस समय में 72- या 74 मंजिल की सीढ़ियों पर था। वह विमान मेरे टावर की 82-77 वीं मंजिल की बीच आकर टकराया।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जोसेफ ने बताया कि, हम स्ट्राइक मंजिल से कुछ मंजिल नीचे थे। हमने अपनी जिंदगी में ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा। इस दर्दनाक हमले के पीछे अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का हाथ था। फिर अमेरिका ने बदले की कार्रवाई करते हुए 2 मई 2011 को पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ओसामा को मार गिराया था। हालांकि इसमें पूरे 10 साल लग गए। 13 सालों के बाद वहीं नई इमारत काम करने के लिए खोल दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+