यहां पर ट्रक ड्राइवरों को मिल रही 70 लाख रुपये सालाना सैलरी, हफ्ते में दो दिन छुट्टी और 2 लाख का बोनस

नई दिल्ली, 17 सितंबर: भारत में ट्रक ड्राइवरों की हालत किसी से छिपी नहीं है, जहां कम सैलरी में उनसे बहुत ज्यादा काम लिया जाता है। कई बार तो बिना रेस्ट उनको लंबी यात्राएं भी करनी पड़ती हैं। जिस वजह से सड़क हादसे होते हैं। हालांकि सभी देशों में ट्रक ड्राइवरों की हालत ऐसी नहीं है। अब ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां ट्रक ड्राइवर इतनी ज्यादा सैलरी पा रहे, जितनी भारत के इंजीनियर-डॉक्टर को नहीं मिल रही होगी।

माल में डिलीवरी का काम

माल में डिलीवरी का काम

दरअसल काफी दिनों से ब्रिटेन में ट्रक ड्राइवरों की कमी की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। जिस वजह टेस्को और सेन्सबरी जैसी कंपनियां ट्रक ड्राइवर को अच्छी सैलरी का ऑफर दे रहीं। अभी राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख के करीब ड्राइवर कम बताए जा रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा डिमांड सुपरमार्केट में माल की डिलीवरी करने वाले ट्रकों में है, क्योंकि उनका काम हर सीजन और बुरे से बुरे हालात में जारी रहता है।

2 लाख का बोनस

2 लाख का बोनस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन का एक प्रमुख सुपरमार्केट अपने ट्रक ड्राइवरों को सालाना 70 हजार पाउंड की सैलरी ऑफर कर रहा है। भारत के हिसाब से ये राशि 70,88,515 रुपये सालाना होगी। इसके अलावा उन्हें हर साल 2000 पाउंड का बोनस मिलेगा, जो भारत में करीब 2 लाख रुपये के बराबर होगा। कंपनी मान रही कि इस बड़े ऑफर की वजह से कुछ हद तक ड्राइवरों की कमी दूर हो जाएगी।

रविवार को दोगुना भुगतान

रविवार को दोगुना भुगतान

वहीं बीबीसी से बात करते हुए ट्रक ड्राइवर बैरी ने बताया कि वो 17 साल से इस पेशे में हैं। उनके एजेंटों ने उन्हें 2000 पाउंड के बोनस और अच्छी सैलरी का वादा किया था। फिर वो बोनस पेपर पर हस्ताक्षर करवाने के लिए उनके पास आए। वहीं काम की बात करें तो उन्हें हफ्ते में 5 दिन ही काम करना पड़ता है। शनिवार को अगर कंपनी काम करवाती है, तो वो तय राशि से डेढ़ गुना ज्यादा भुगतान करेगी, जबकि रविवार के लिए भुगतान दोगुना हो जाएगा।

बॉस से ज्यादा सैलरी

बॉस से ज्यादा सैलरी

बैरी ने कहा कि बहुत से लोगों को ये झूठ लगेगा, लेकिन ये चौंकाने वाली बात है। वो खुद अपने बॉस से ज्यादा सैलरी ले रहे हैं। बहुत से सुपरमार्केट को डिलीवरी ड्राइवर की तलाश है। वो अच्छा पैसा देने के लिए तैयार हैं, क्योंकि काम के बदले उनके लिए पैसे मायने नहीं रखते हैं। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि उनको ऑफर देने वाली कंपनी टेस्को और सेन्सबरी ही थी।

विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

वहीं ब्रिटेन के आर्थिक मामलों के जानकार इस सैलरी ऑफर को सुनकर हैरान हैं। उन्होंने कंपनियों को इतनी ज्यादा सैलरी ना देने की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर की ज्यादा सैलरी से मालभाड़ा बढ़ जाएगा। जिसकी कीमत अंतत: ग्राहकों को ही चुकानी पड़ेगी। इसके अलावा इससे सामान काफी ज्यादा महंगे हो जाएंगे।

भारत में कितनी सैलरी?

भारत में कितनी सैलरी?

पिछले साल भारतीय ट्रक ड्राइवरों को लेकर एक सर्वे सामने आया था। जिसमें पता चला कि देश के 89 प्रतिशत ट्रक ड्राइवरों की महीनेभर की सैलरी 20 हजार से कम है। दिल्ली-एनसीआर जैसी बड़ी जगहों पर 99.2% ट्रक ड्राइवरों को हर महीने 20 हजार की कमाई नहीं हो पाती है। इसके अलावा लगातार उनसे काम करवाया जाता है, जिस वजह से 4 में से 3 ड्राइवरों को पीठ में दर्द की समस्या होती है। इसी थकान की वजह से सड़क हादसे भी होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+