48 साल के आदमी की पांचवीं पत्नी बनी 13 वर्षीय बच्ची, खुद की उम्र के बच्चे पालती है, जी रही ऐसी जिंदगी
मनिला। दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराधों और भेदभाव की रोकथाम के लिए कई तरह के कानून बनाए गए हैं। इनके उत्थान के लिए भी कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। लेकिन हम फिर भी कहीं ना कहीं लड़कियों और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते ही रहते हैं। कहीं छोटी-छोटी बच्चियों का बचपन में ही जबरन विवाह करा दिया जाता है, तो कहीं उनके साथ हैवानियत तक की जाती है। आज भी महिलाएं कानून होने के बावजूद भी दहेज और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों का सामना कर रही हैं। ऐसा ही एक मामला फिलीपींस से भी सामने आया है। जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है।

22 अक्टूबर को हुई थी शादी
यहां एक ऐसा निकाह हुआ है, जिसकी हर तरफ आलोचना हो रही है। महज 13 साल की उम्र में ही एक बच्ची का जबरन 48 साल के शख्स से निकाह कराया गया है। ये निकाह 22 अक्टूबर को हुआ था। बच्ची को सफेद रंग के गाउन में जबरन अधेड़ उम्र के आदमी के साथ बैठाया गया था। हैरानी इस बात की भी है कि ये बच्ची इस आदमी की पांचवीं पत्नी बनी है और खुद से भी बड़ी उम्र के बच्चे पाल रही है। इस बच्ची का नाम अस्नाइरा बताया जा रहा है। वहीं उसके पति का नाम अब्दुलरजाक अमपातुआन है।

शादी को लेकर इस बच्ची का क्या कहना है?
अस्नाइरा से जब उसकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उसने कहा कि उसे अब्दुलरजाक से डर नहीं लगता है। वह उसके साथ अच्छा व्यवहार करता है। वह कहती है, 'मैं खाना बनाना सीख रही हूं क्योंकि मैं अभी इसमें उतनी अच्छी नहीं हूं। मैं अपने पति को खुश करना चाहती हूं।' निकाह के तीन हफ्ते बाद ही अब्दुलरजाक ने बच्ची के साथ रहने के लिए एक छोटा सा घर भी बनाया है। अब्दुलरजाक किसानी करता है। वहीं अस्नाइरा अब्दुलरजाक के घर का काम करती है और बाकी पत्नियों से जो उसके बच्चे हैं, उनका ख्याल रखती है।

अस्नाइरा की शिक्षा पर उसके पति ने क्या कहा?
इस निकाह को लेकर अब्दुलरजाक का कहना है, 'अस्नाइरा को पाने के बाद मैं काफी खुश हैं और अपने बच्चों का ख्याल रखते हुए उसके साथ समय बिताना चाहता हूं।' दंपति अस्नाइरा के 20 साल का होने के बाद बच्चे पैदा करने की योजना बना रहा है। अब्दुलरजाक ने अपनी पांचवीं पत्नी की शिक्षा को लेकर कहा, 'मैं उसके स्कूल की फीस भरूंगा क्योंकि मैं चाहता हूं कि वह शिक्षित बने। इस दौरान मैं बच्चे पैदा करने के लिए सही वक्त का इंतजार करूंगा।'

बाल विवाह से अवरुद्ध हो जाता है विकास
वहीं संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लड़का और लड़की दोनों में से किसी की भी उम्र या फिर दोनों की उम्र अगर 18 साल से कम है और उनकी शादी हो जाती है, तो वह बाल विवाह की श्रेणी में ही आएगा। बाल विवाह से लड़कियों के विकास में बाधा उत्पन्न होती है। वह जल्दी गर्भवती हो जाती हैं। फिलीपींस के कुछ हिस्सों में मुस्लिम कानून पर्सनल स्टेटस के आधार पर लड़कियों का निकाह पीरियड्स की शुरुआत के बाद करने की अनुमति होती है। यूनिसेफ के आंकड़ों के मुताबिक, फिलीपींस में 726,000 चाइल्ड ब्राइड्स हैं, जो दुनिया में 12वीं सबसे बड़ी संख्या है।

क्या कहते हैं आंकड़े?
गर्ल्स नॉट ब्राइड्स के आंकड़ों के अनुसार, इस देश में 15 फीसदी लड़कियों की शादी उनके 18वें जन्मदिन से पहले ही कर दी जाती है। वहीं 2 फीसदी लड़कियों की शादी 15 साल का होने से पहले कर दी जाती है। यह देश संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप 2030 तक बाल विवाह, जल्द और जबरन विवाह को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
खुद से 70 साल बड़े बुजुर्ग से 19 साल की लड़की ने रचाई शादी, लेकिन प्राइवेट चैट से खुल गया बड़ा राज
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications