नाइजीरिया: बोको हरम के आतंकियों ने सिर काटकर 43 किसानों समेत 110 की हत्या की
मैदगुरी। नाइजीरिया में इस्लामिक आंतकी समूह बोको हरम के आतंकियों ने 42 किसानों समेत 100 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। दर्जनों किसान लापता बताए जा रहे हैं। बोको हरम के हत्यारों ने क्रूरता दिखाते हुए 110 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इनमें से कई लोगों के सिर काटे गए हैं। दर्जनों लोग गंभीर तौर पर घायल बताए जा रहे हैं। नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने 110 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। हाल ही में बोको हरम द्वारा की गई यह सबसे बड़ी आतंकी घटना है।

सभी शवों को जाबरमारी गांव ले जाया गया है जहां उन्हें रविवार को दफन करने से पहले रखा गया। साल 2009 के बाद से करीब 36 हजार लोगों की जिहादी विवाद में जान जा चुकी है । भयावह हमले में बचे मिलिशिया लीडर बाबाकुरा कोलो ने बताया कि 43 से ज्यादा लोगों की गला काटकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों को पहले रस्सियों से बांधा गया और फिर इनके गले काटे गए।
बाबाकुरा ने बताया कि इस इलाके में बोको हरम आतंकी संगठन एक्टिव है। हमले से पहले यहां के किसानों से शुक्रवार को बोको हराम के एक आतंकी के हथियार छीन कर उसे गिरफ्तार करवाया था। यह आतंकी किसानों से पैसा उगाही कर उन्हें परेशान करता था। माना जा रहा है कि बोको हरम की ये कार्रवाई उस घटना की प्रतिक्रिया है।












Click it and Unblock the Notifications