इजराइल की बमबारी में एक ही दिन में मारे गए एक ही परिवार के 42 लोग, 3 महीने की बच्ची भी शामिल

हमास और इजराइल के बीच भीषण युद्ध जारी है। इजराइली सेना ने हमास को खत्म करने की कसम खा रखी है और वह उनके आतंकी ठिकानों को तबाह करने में जुटी है। इसके लिए आसमान से लेकर जमीन तक सभी जगहों से हमास पर हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में आम लोग भी मारे जा रहे हैं।

इसी बीच अमेरिका में रहने वाले एक फिलिस्तीनी परिवार ने दावा किया है कि उन्होंने गाजा में एक ही दिन में अपने परिवार की तीन पीढ़ियों को खो दिया है। इसमें उनके एक साथ एक ही दिन में 42 रिश्तेदार मारे गए हैं।

42 Members Of Same Family Killed In Gaza

सीएनएन से बात करते हुए तारिक हमौदा और उनकी पत्नी मनाल ने कहा कि एक हफ्ते पहले उन्हें पता चला कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में उनके 42 रिश्तेदार मारे गए हैं। उनका मानना है कि वे सभी इजराइली हमले में मारे गए।

तारिक ने कहा कि ये हादसा 19 अक्टूबर को गाजा शहर के शेख एजलीन में हुआ जहां उनके परिवार के सदस्य इजराइली सेना के दो मिसाइल हमलों में मारे गए।

तारिक हमौदा और उनकी पत्नी मनाल मिनेसोटा के मेपल ग्रोव में रहते हैं। हामौदा ने सीएनएन को बताया कि उनकी पत्नी ने अपने चार भाइयों, एक बहन और अपने अधिकांश बच्चों को इजराइली हमले में खो दिया है।

तारिक ने कहा कि वो और उनकी पत्नी मूल रूप से गाजा के निवासी हैं। वे 2004 से अमेरिका में रह रहे हैं। उनकी पत्नी ने इसी गर्मियों में अपने रिश्तेदारों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि उनके पास मृतकों का ठीक से शोक मनाने का समय नहीं है क्योंकि उन्हें अभी भी उन लोगों की चिंता है जो युद्धग्रस्त शहर में अब तक जीवित बचे हैं।

मनाल के चचेरे भाई इयाद अबू शाबान भी अपने परिवार के सदस्यों की मृत्यु के बारे में जानकर समान रूप से व्याकुल हैं। दक्षिण फ्लोरिडा में रहने वाले शाबान ने कहा, "ऐसा लगता है जैसे आपकी पूरी दुनिया रुक जाती है। यह एक, दो, तीन या चार नहीं है। एक ही परिवार के 42 लोग मरे हैं, जिनका सामना करना वाकई मुश्किल है।"

शाबान के अनुसार, मृतकों की उम्र 3 महीने से लेकर 77 वर्ष के बीच थी। वे सभी एक ही परिसर में रह रहे थे। सीएनएन से बात करते हुए, शाबान ने दावा किया कि हवाई हमले से पहले, इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने फोन करके कहा था कि क्षेत्र में सैन्य गतिविधि हो सकती है, लेकिन उन्हें कभी भी अपना घर खाली करने के लिए नहीं कहा गया।

आपको बता दें कि आज इजराइल और हमास की जंग का आज 26वां दिन है। 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर1400 सौ लोगों को मार डाला था। इसके साथ ही हमास के लड़ाके 240 लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद से इजरायली सेना की गाजा पट्टी पर जवाबी कार्रवाई जारी है। इजरायली हमले में अब 8,500 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से दो-तिहाई महिलाएं और बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+