40 दिन की बच्‍ची को ऑनलाइन खरीदने के लिए लग रही बोली, कीमत है 3,64000

जर्मनी। ई-कॉमर्स वेबसाइट ई-बे पर जब कुछ लोगों ने एक बच्ची की सेल का विज्ञापन देखा तो वो चौंक गए। इसमें बच्ची का नाम, फोटो और कीमत तक लिखी थी।

girl

जर्मनी के डुइसबर्ग शहर में 40 दिन की मासूम बच्ची को ऑनलाइन बेचने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इसके सामने आने के बाद पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है, जिसने ये विज्ञापन साइट पर दिया।

ई-कॉमर्स साइट ई-बे पर एक विज्ञापन कुछ इस तरह से दिया गया था। '40 दिन की लड़की मारिया, बिक्री के लिए' इस पर कीमत 4500 पौंड (3, 64000 रुपये) लिखी गई।

30 मिनट में ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऐड

40 दिन की मारिया की बेड पर सोते हुए तस्वीर भी पोस्ट की गई थी। इसको जब दूसरे यूजर्स ने देखा तो साइट को इस बाबत जानकारी दी।

साइट ने 40 दिन की बच्ची की सेल की खबर पर इसे हटा दिया। साइट ई-बे के अनुसार, 30 मिनट बाद ही इस विज्ञापन को हटा दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

30 मिनट में ही ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर बुरी तरह से वायरल हो गया। इसको लेकर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने इसे संवेदनहीनता तो कुछ ने भद्दा मजाक कहा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उस शख्स की तलाश की जा रही है, जिसने ये तस्वीर पोस्ट की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+