Istanbul Nightclub Fire: इस्तांबुल में बड़ा हादसा, नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 29 लोगों की दर्दनाक मौत
Istanbul Nightclub Fire: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में मंगलवार (02 अप्रैल) को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक नाइटक्लब में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 29 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के बुरी तरह से झुलसने की खबर है।
अधिकारियों और रिपोर्टों के अनुसार मंगलवार को रिनोवेशन के दौरान इस्तांबुल नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। क्लब के मैनेजमेंट समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है

इस्तांबुल के गवर्नर ऑफिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कम से कम एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना मास्करेड नाइट क्लब की है, जिसे रिनोवेशन के लिए बंद कर दिया गया था।
Recommended Video
16 मंजिला इमारत में था क्लब
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह क्लब बेसिकटास डिस्ट्रिक्ट में एक 16 मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग के ग्राउंड और बेसमेंट में था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
कारणों की जांच जारी
वहीं घटनास्थल पर पहुंचे इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने मीडिया से कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और माना जा रहा है कि पीड़ित रिनोवेशन के काम में शामिल थे।
5 लोगों को हिरासत में लिया
न्याय मंत्री यिलमाज़ टुनक ने कहा कि अधिकारियों ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें क्लब के मैनेजर और रिनोवेशन प्रभारी एक व्यक्ति भी शामिल हैं। मेयर एक्रेम इमामोग्लू ने कहा कि अधिकारी पूरी इमारत की सुरक्षा का आकलन करने के लिए उसका निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई अग्निशमन और चिकित्सा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications