23 साल की महिला ने 10 महीने के अंदर 3 बच्चों को दिया जन्म, 2 बार हुई गर्भवती

नई दिल्ली, सितंबर 14। एक महिला 10 महीने के अंदर 2 बार प्रेग्नेंट हुई और उसने तीन बच्चों को जन्म दिया। हैरान कर देने वाला ये मामला UK का है, जहां 23 साल की शैरना स्मिथ ने साल 2020 के अंदर ही 3 बच्चों को जन्म दे दिया। इस मामले को सुनने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? The Sun की खबर के मुताबिक, महिला ने एक ही बार में तीन बच्चों को जन्म नहीं दिया है, बल्कि 10 महीने के अंदर उसने पहले एक बच्चे को फिर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

pregnancy

पहले बेटा फिर दो जुड़वा बेटियों को दिया जन्म

रिपोर्ट के मुताबिक, शैरना स्मिथ (Sharna Smith) ने साल 2020 में 6 जनवरी को अपने पहले बेटे को जन्म दिया। इसके बाद वो फिर से प्रेग्नेंट हुईं और 30 अक्टूबर को जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। शैरना ने बताया कि जब उनका बेटा तीन महीने का था तो उस वक्त उन्हें पता चला कि वो दोबारा से प्रेग्नेंट हैं। शैरना ने बताया कि वो अपनी दोबारा प्रेग्नेंसी की खबर को सुनकर हैरान थीं। इसके बाद जब वो अस्पताल चेकअप के लिए पहुंची तो पता चला कि वो जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं।

पति से हो गया शैरना का ब्रेकअप

सभी के लिए हैरान कर देने वाले इस मामले का खुलासा खुद शैरना ने ही किया है। उन्होंने बताया कि मैं डॉक्टरों की बात सुनकर काफी हैरान थी। शैरना ने बताया कि जब मुझे इस बारे में पता चला तो उस वक्त मेरे पति से मेरा ब्रेकअप हो चुका था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने तीनों बच्चों को पाला और अब एक साल के बाद भी वो अपने बच्चों के साथ खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+