IS के ठिकाने पर टर्की के हवाई हमले में सीरिया के 29 नागरिकों की मौत

इस्लामिक स्टेट और टर्की सेना के बीच सीरिया के अल-बाब शहर में लड़ाई चल रही है। टर्की के हवाई हमले में सीरिया के 29 नागरिकों की मौत हो गई।

अल-बाब। गुरुवार को सीरिया के अल-बाब इलाके में आईसआईएस के ठिकानों पर टर्की ने हवाई हमला किया जिसमें 23 नागरिकों की जान चली गई। मरनेवालों में 8 बच्चे शामिल हैं। एक दिन पहले टर्की की सेना के 14 जवान आईएसआईस के साथ हुई लड़ाई में मारे गए थे।

turkish air force

टर्की सेना और इस्लामिक स्टेट के बीच संघर्ष

सीरिया के उत्तरी इलाके में स्थित अल-बाब शहर में टर्की की सेना के साथ लगातार आईएसआईएस का संघर्ष हो रहा है।

अगस्त से ही सेना, टर्की समर्थक विद्रोही संगठन के साथ मिलकर इस्लामिक स्टेट और कुर्दिश मिलिशिया को इस इलाके से खदेड़ने में लगी है।

सीरिया में मानवाधिकार हनन पर नजर रखने वाली संस्था का कहना है कि पिछले चार महीने से अल-बाब शहर को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही टर्की सेना ने हवाई हमला किया। इस हमले में 8 बच्चे समेत 29 लोग मारे गए।

हलांकि सीरिया में ग्राउंड फोर्सेज को सपोर्ट करने के लिए टर्की लगातार एयर स्ट्राइक्स करता रहा है लेकिन अधिकारी दावा करते हैं कि कोशिश रहती है कि इसमें किसी नागरिक की जान न जाए।

टर्की से सटा है सीरिया का अल-बाब

टर्की के बॉर्डर से महज 25 किलोमीटर दूर सीरिया का अल-बाब शहर है जहां देश की सेना आतंकियों को नेस्तनाबूद करने में लगी है। इसमें अब तक लगभग 36 टर्किश जवानों की मौत हो चुकी है।

टर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिल्दरिम का कहना है कि हम देश में और सीमा के पार, आतंकियों का सफाया करने के लिए लड़ते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+