पिता ने दो साल की बच्ची पर डाल दिया 'खौलता' पानी
ऑस्ट्रिया। यह खबर चाहे सात समंदर पार से हो लेकिन खबर इतना दिल दहला देने वाली है कि हर मां का कलेजा इस खबर को पढ़ने के बाद थर-थर कांप उठेगा। दरअसल, ऑस्ट्रिया में एक पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी दो साल की मासूम बच्ची पर चमड़ी जला देने वाला गर्म पानी डाला। पिता ने सजा देने के लिए दो साल की बच्ची को उबलते हुए गर्म पानी से नहलाया।

गुस्से अपने पर काबू नहीं रख सके एक पिता ने दो साल की बच्ची को उसे गर्म पानी के शॉवर के नीचे खड़ा कर दिया। ताज्जुब यह है कि जब बच्ची की ज्यादा हालत बिगड़ गई तो आरोपी पिता ने ही बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्ची अधमरी हालत में हो गई थी। जिंदगी और मौत से जूझती बच्ची ने आखिरकार सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक बच्ची के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications