अमानवीय करतूत: कुत्ते की दोनों कान काट दी ताकि ले सके परफेक्‍ट सेल्‍फी

इस घिनौने अपराध के लिए तुर्की पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सख्‍त रवैया अपनाते हुए दोनों युवकों पर 75 हजार का जुर्माना लगाया है।

नई दिल्‍ली। ''इंसानियत'', इस शब्‍द को बड़े-बड़े अक्षरों में 50 बार लिखिए और काट दीजिए। इसलिए क्‍योंकि इसका वजूद खतरे में है। जी हां इस खबर को पढ़ने के बाद इंसानियत शर्मसार होकर खुदकुशी कर लेगी। मामला तुर्की के इस्‍पार्टा शहर का है। यहां दो युवकों ने सेल्‍फी को परफेक्‍ट बनाने के लिए एक कुत्ते के दोनों कान काट दिए। सेल्‍फी लेने के बाद युवकों ने फोटो को सोशल मीडिया पर डाला। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि उस फोटो को लोगों ने लाइक किया और जमकर कमेंट भी किया।

अमानवीय करतूत: कुत्ते की दोनों कान काट दी ताकि ले सके परफेक्‍ट सेल्‍फी

इस घिनौने अपराध के लिए तुर्की पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सख्‍त रवैया अपनाते हुए दोनों युवकों पर 75 हजार का जुर्माना लगाया है। हालांकि तुर्की में जानवरों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्‍थाओं ने आपत्ति दर्ज करायी है। खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में खासा गुस्‍सा देखा जा रहा है। आलोचना में लिखा जा रहा है इन दोनों युवकों के कान काटकर कुत्‍तों को खिला देना चाहिए। इसे भी पढ़ें- जोधपुर में एक शख्‍स ने खाना खिलाकर बंदर के साथ की दरिंदगी, वायरल हुआ VIDEO

आपको बता दें कि तुर्की में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी जानवरों के खिलाफ ऐसे जघन्‍य अपराध सामने आते रहे हैं। मिशिगन हुमन सोसाइटी ने इस तरह की जानकारी देने वाले को करीब 16000 इनाम देने की घोषणा की है। मिशिगन हुमन सोसाइटी जानवरों को हिंसा से बचाने का काम करती है। पढें- PICS: जानी-मानी एक्‍ट्रेस को बीच बाजार आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+