अमेरिका: सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका में दो भारतीय छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा दक्षिण नैशविले में हुआ है। जिन दो भारतीय छात्रों की इस हादसे में मौत हुई है उनके नाम जूडी स्टैनले और वैभव गोपीसेट्टी हैं । दोनों छात्र टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्र थे और फूड साइंस विषय में ग्रैजुटए की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों ही छात्रों को भारत भेजने के लिए छात्रों ने गोफंडमी पेज के जरिए 42000 यूएस डॉलर इकट्ठा किए हैं ताकि छात्रों के शव को भारत भेजा जा सके जहां उनका अंतिम संस्कार हो सके।

स्थानीय पुलिस के अनुसार स्टैनले और गोपीसेट्टी की हिट एंड रन हादसे में 29 नवंबर को मौत हो गई। इस हादसे में शामिल जीएमसी पिकअप ट्रक के मालिक डेविड टोरेस ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के अनुसार वाहन ने निसान सेन्ट्रा को टक्कर मार दी जिसमे दोनों भारतीय छात्र जा रहे थे। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त पिकअप काफी रफ्तार में थी और उसने रेड लाइट भी तोड़ी थी। टक्कर के बाद कार एक पेड़ से टकरा गई।












Click it and Unblock the Notifications