गाजा पट्टी में इजराइली हमलों में मारे गये हैं 2 हजार से ज्यादा बच्चे, सेव द चिल्ड्रन के दावे से सनसनी
2,000 children killed in Gaza: गाजा पट्टी में सहायता के कामों में लगे ग्रुप्स का कहना है, कि गाजा पट्टी में इजराइली हमलों में अभी तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और उन्होंने तत्काल युद्धविराम की चेतावनी जारी की है। दूसरी तरफ, डॉक्टरों ने चेतावनी दी है, कि गाजा के अस्पताल में ईंधन खत्म हो रहे हैं, जिसका मतलब यह है, कि अस्पतालों में कई और कमजोर बच्चे और घायल लोग जल्द ही मर जाएंगे।
एक एजेंसी ने दावा किया है, कि पिछले कुछ हफ्तों में गाजा में कम से कम 2,000 बच्चे मारे गए हैं।

इज़राइल ने चारों तरफ से घिरी हुई पट्टी में अपने बमबारी अभियान को और तेज कर दिया है, क्योंकि उसके रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को कहा है, कि इजराइल हमास का नामो निशान मिटाने के लिए गाजा पट्टी में "बहुपक्षीय अभियान" की तैयारी कर रहा है।
आपको बता दें, कि आतंकी संगठन हमास, जो गाजा पट्टी को नियंत्रित करता है, उसने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था, जिसमें एक हजार से ज्यादा इजराइली मारे गये थे और उसके बाद से ही इजराइल, हमास के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। इजराइल ने युद्धविराम करने से इनकार कर दिया है।
हमास ने अभी भी 200 से ज्यादा इजराइल के लोगों को बंधक बनाकर रखा हुआ है और इजराइल के अभी तक 1400 नागरिक मारे गये हैं।

गाजा पट्टी पूरी तरह से नाकेबंदी में है और गाजा में बिजली की सप्लाई भी काफी कम कर दी गई है। दूसरी तरफ, इजरायली हवाई हमलों ने गाजा पट्टी में भयानक तबाही मचाई है। घरों, स्कूलों और मस्जिदों को नष्ट कर दिया है।
सीएनएन ने सोमवार को कहा है, कि गाजा पट्टी के कुछ हिस्सों में विनाश फैल चुका है। गाजा शहर में अल-रिमल पड़ोस में पूरी सड़कें समतल हो गईं और मध्य गाजा में अल-ज़हरा टावरों के रूप में जानी जाने वाली नष्ट हुई इमारतों की एक लाइन दिखाई देती है।
सेव द चिल्ड्रन ने सोमवार को कहा है, कि गाजा में 10 लाख से ज्यादा बच्चे "फंसे" हैं और उनके पास गाजा से बाहर जाने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। सेव द चिल्ड्रन ने अपने बयान में आगे कहा है, कि "पिछले 17 दिनों में गाजा में कम से कम 2,000 बच्चे मारे गए हैं और वेस्ट बैंक में 27 बच्चे मारे गए हैं।"
सेव द चिल्ड्रेन ने कहा, "हम सभी पक्षों से बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उन प्रयासों का समर्थन करने का आह्वान करते हैं।" उन्होंने कहा कि इजरायली हवाई हमले "अंधाधुंध बच्चों को मार रहे हैं और घायल कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications