19 Indians Arrest In UAE: सोशल मीडिया पर डाले Iran-Israel जंग के Video, उठा ले गई पुलिस, कितनी होगी सजा?
19 Indians Arrest In UAE: ईरान बनाम अमेरिका और इजरायल की जंग में कई देश पिस रहे हैं। जिसमें UAE, सऊदी अरब, बहरीन, कतर जैसे देश ईरान के खास निशाने पर हैं। ये देश एक और चुनौती से जूझ रहे हैं, सोशल मीडिया और उस पर फैलने वाली भ्रामक जानकारी। खासकर जब कोई बड़ा युद्ध या क्षेत्रीय तनाव चल रहा हो, तब यह समस्या और भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए United Arab Emirates ने बढ़ते तनाव के बीच एक कड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर झूठी या मनगढ़ंत सामग्री फैलाने के आरोप में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 19 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
क्या लगे आरोप?
जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों पर भ्रामक वीडियो और फुटेज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगा है। इन पर आरोप है कि इन्होंने ऐसे वीडियो साझा किए जो वास्तविक घटनाओं से अलग थे या जिनमें गलत जानकारी जोड़कर लोगों को गुमराह किया गया। अब इन सभी आरोपियों को फास्ट-ट्रैक ट्रायल का सामना करना पड़ेगा।

सबसे ज्यादा भारतीय गिरफ्तार
अधिकारियों के मुताबिक, पहले 10 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें दो भारतीय नागरिक शामिल थे। इसके बाद अलग-अलग देशों के 25 और लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 17 भारतीय नागरिक थे। इस तरह कुल मिलाकर 19 भारतीय नागरिक अब इन आरोपों का सामना कर रहे हैं।
पहले जांच फिर गिरफ्तारी
UAE की आधिकारिक समाचार एजेंसी Emirates News Agency (WAM) के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई डिजिटल प्लेटफार्मों की लगातार और सघन निगरानी के बाद की गई। जांच एजेंसियों ने सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और ऑनलाइन गतिविधियों का एनालिसिस किया, जिसके बाद संदिग्ध फोटो-वीडियो फैलाने वालों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।
मिसाइलों और भीड़ के वीडियो का इस्तेमाल
पहले समूह में 10 आरोपी शामिल थे। इनमें पांच भारतीय, एक पाकिस्तानी, एक नेपाली, दो फिलिपिनो और एक मिस्री नागरिक शामिल थे। इन लोगों ने देश के हवाई क्षेत्र में मिसाइलों के गुजरने या रोके जाने के वास्तविक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। जिसकी वजह से क्षेत्र में डर फैलने और डिफेंस स्ट्रेटजी लीक होने का खतरा था। वहीं 5 भारतीय, 1-1 नेपाली और बांग्लादेशी ऐसे भी अरेस्ट हुए जिन्होंने AI से वीडियो फर्जी वीडियो बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। साथ ही दूसरे देशों के वीडियो UAE के बताकर माहौल में तनाव पैदा किया।
कितनी होगी सजा?
UAE के कानून के अनुसार ऐसी गतिविधियां गंभीर अपराध मानी जाती हैं। इसके लिए कम से कम एक साल की जेल और कम से कम AED 1,00,000 (लगभग 25.2 लाख रुपये) का जुर्माना या फिर दोनों लगाए जा सकते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस














Click it and Unblock the Notifications