रेड बुल पीने की लगी ऐसी लत, 12 कैन पीने के बाद 17 साल की लड़की का हुआ ये हाल
एक 17 साल की लड़की को एनर्जी ड्रिंक पीने की ऐसी लत लगी कि वो एक गंभीर बीमारी का शिकार हो गई।
ज्यूरिख, 27 सितंबर: कोई शौक जब हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो पहले वो आदत और उसके बाद लत में बदल जाता है। और, किसी चीज की लत लगना यानी एडिक्शन किस हद तक खतरनाक हो सकता है, इसका एक उदाहरण उस वक्त देखने को मिला, जब महज 17 साल की एक लड़की अपनी एक लत की वजह से दिल की बीमारी का शिकार होकर हॉस्पिटल पहुंच गई। दरअसल इस लड़की को एनर्जी ड्रिंक 'रेड बुल' पीने की ऐसी लत लगी कि वो एक दिन में करीब 12 कैन पीने लगी। एक दिन अचानक अपने स्कूल में वो बेहोश होकर गिर गई और जब उसकी आंख खुली तो वो हॉस्पिटल के आईसीयू में थी। (फोटो साभार- न्यूज वेबसाइट ब्लिक के वीडियो से)

मैस्चा की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान
'मिरर' की खबर के मुताबिक, मामला स्विटजरलैंड के ज्यूरिख का है, जहां 17 वर्षीय मैस्चा अपने स्कूल में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद उसके दोस्त उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मैस्चा को जब होश आया तो डॉक्टरों ने उससे बातचीत की और मैस्चा ने बताया कि उसे रेड बुल पीने की लत है और वो हर 12 से ज्यादा कैन पी जाती है। मैस्चा की ये बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

'इसका बहुत ज्यादा मजा मत लेना'
मैस्चा की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसके दिल में ऐंठन आ गई है, जिसकी वजह उसकी वही एनर्जी ड्रिंक पीने की लत है। डॉक्टरों ने मैस्चा को समझाते हुए कहा कि अगर उसने अपनी ये लत नहीं छोड़ी तो उसके लिए ये काफी खतरनाक हो सकता है। मैस्चा ने हॉस्पिटल से अपना एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया है, जिसमें रेड बुल की कैन दिखाते हुए उन्होंने लिखा है- 'इसका बहुत ज्यादा मजा मत लेना।'

'सिगरेट के साथ रेड बुल से होती थी मेरे दिन की शुरुआत'
मैस्चा हेल्थ सेक्टर में एक ट्रेनी के तौर पर काम करती हैं। अपनी लत के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए मैस्चा ने डॉक्टरों को बताया, 'जब मैंने काम करना शुरू किया तो शुरूआत में शौक के तौर पर एनर्जी ड्रिंक पीती थी। सुबह एक सिगरेट और एक रेड बुल की कैन से मेरे दिन की शुरुआत होती थी। इसके बाद काम के दौरान हर ब्रेक पर मैं रेड बुल पीने लगी और काम खत्म होने के बाद शाम में दोस्तों के साथ भी।'

डॉक्टरों ने दी सख्त हिदायत
मैस्चा ने आगे बताया, 'मैंने कई बार अपनी इस लत को कंट्रोल करने की भी कोशिश की और दिन में केवल एक या दो कैन ही पीने लगी, लेकिन मैं नहीं कर पाई। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब तक आपको अपनी किसी लत का एहसास होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।' अब हालांकि डॉक्टरों ने मैस्चा को सख्त तौर पर अपनी इस लत से दूर रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- 21 करोड़ के 'सुल्तान' की हार्ट अटैक से मौत, हर साल कमाकर देता था करोड़ों रुपए
जून में भी सामने आया था ऐसा ही मामला
आपको बता दें कि इससे पहले जून में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक शख्स को एनर्जी ड्रिंक्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भारी पड़ गया। दरअसल ली कैमन नाम के इस शख्स ने एक साल तक लगातार हर रोज एनर्जी ड्रिंक्स की 12 कैन पी, और एक दिन अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। डॉक्टरों ने ली कैमन को पहले ही चेताया था कि वो इतनी ज्यादा मात्रा में एनर्जी ड्रिंक ना ले, लेकिन उसने डॉक्टरों की बात नहीं मानी।












Click it and Unblock the Notifications