अफगानिस्तान के बमियान में हुए ब्‍लास्‍ट में 17 लोगों की मौत, सड़क किनारे प्‍लांट किया गया था बम

काबुल। अफगानिस्‍तान के बमियान प्रांत में बम धमाका हुआ है। सड़क किनारे प्‍लांट कर रखे बम में विस्‍फोट होने से एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सहित 17 लोगों की मौत हो गई है। 50 से ज्‍यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आपको बता दें कि यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब सरकारी वार्ताकार और तालिबान के प्रतिनिधि दशकों से चल रही जंग को खत्म करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। टोलो न्‍यूज ने ब्‍लास्‍ट की जानकारी दी।

अफगानिस्तान के बमियान में हुए ब्‍लास्‍ट में 17 लोगों की मौत, सड़क किनारे प्‍लांट किया गया था बम

टोलो न्‍यूज के मुताबिक बमियान प्रांत के बमियान शहर में दोपहर में हुए विस्फोट में 50 लोग घायल हो गए। 17 लोगों की मौत हुई है। धमाके में कई दुकानें और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं। बमियान प्रांत के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता मोहम्मद रजा यूसुफी ने बताया कि लगातार दो धमाके हुए। किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि यह पहला अवसर है जब प्रांत में इस तरह का विस्फोट हुआ है। हर साल बामियान में हजारों पर्यटक आते हैं और यह अत्यंत सुरक्षित माना जाता है।

तालिबान ने हाथ होने से किया इंकार

इस बम धमाके को लेकर तालिबान ने हाथ होने से इनकार किया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने बताया कि उनका समूह इस घटना में संलिप्त नहीं है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से संबद्ध संगठन ने देश में अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों के खिलाफ जंग की घोषणा की है और बमियान में ज्यादातर शिया आबादी रहती है।

इससे पहले काबुल में पिछले शनिवार को एक के बाद एक कई रॉकेट हमले किए गए थे। राकेट से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर 23 रॉकेट दागे गए। हमले में आठ नागरिकों की मौत हो गई और 31 घायल हुए। कुछ रॉकेट कुछ दूतावासों के समीप भी गिरे थे। आतंकी संगठन तालिबान ने बयान जारी कर कहा था कि इसमें उसका कोई हाथ नहीं है। कुछ लोगों ने रॉकेट छोड़ने की फिल्म बनाई और इन्हें इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+