रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के मारे गये हैं 150,000 जवान, 2 सालों की लड़ाई में कितने रूसी सैनिक मारे गये?
Russia-Ukraine War: पश्चिमी देशों के कई अखबारों ने पिछले कुछ दिनों में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन के हवाले से कहा है, कि रूस को यूक्रेन युद्ध में "अत्यधिक भारी नुकसान" हुआ है।
लेकिन, सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये है, कि अब युद्ध के दो साल होने वाले हैं, लेकिन अभी तक ना ही यूक्रेन और ना ही रूस ने, हताहतों की संख्या को आधिकारिक तौर पर जारी किया है।

हताहतों की संख्या युद्ध को समझने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। न सिर्फ इसलिए, कि यह विषय यूक्रेन और रूस के भविष्य के बारे में बात करता है, बल्कि यह भी, अगर नुकसान उतना ही गंभीर है, जितना कि दावा किया जा रहा है. तो फिर इससे ये भी संकेत मिलता है, कि आखिर ये युद्ध कब तक जारी रह सकता है।
यूक्रेन युद्ध में मारे गये या फिर घायल सैनिकों को लेकर अभी तक जो भी आंकड़े आए हैं, वो आधिकारिक आंकड़े नहीं है। हालांकि, पिछले साल सितंबर महीने में रूस ने युद्ध में मारे गये सैनिकों का एक छोटा सा आंकड़ा जारी किया था, लेकिन यूक्रेन की तरफ से आज कर एक भी आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।
जबकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति पहले हर दिन मारे गये रूसी सैनिकों की जानकारी जारी किया करते थे, लेकिन अब महीनों से ये सिलसिला थमा हुआ है।
हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने हताहतों की संख्या को लेकर एक आंकड़े जरूर जारी किए हैं, लेकिन उस आंकड़े को विश्वसनीय नहीं कहा जा सकता है।
लेकिन, आंकड़ों के हिसाब से एक संकेत मिल जाता है, कि यूक्रेन युद्ध में अभी तक कितने सैनिक मारे गये होंगे।
रूस को हुए नुकसान को लेकर जो भी डेटा अभी तक सामने आए हैं, वो अमूमन पुतिन विरोधी गुटों की तरफ से जारी किए गये हैं, जिनके सूत्र क्रेमलिन में होते हैं।
यूक्रेन युद्ध में कितने रूसी सैनिक मारे गये?
क्रेमलिन के सूत्रों से पता चलता है, कि करीब दो साल से चल रहे इस युद्ध में अभी तक 36 हजार रूसी सैनिक मारे गये हैं। जबिक, पुतिन के विरोधी खेमे का मानना है, कि करीब 50 प्रतिशत सैनिक गायब हैं। लिहाजा, इस युद्ध में रूसी सैनिकों के मारे जाने के आंकड़े का अनुमान 47 हजार से 70 हजार लगाई गई है।
इसके अवाला, वर्तमान में करीब 5 हजार से भी कम रूसी सैनिक यूक्रेन की कैद में हैं, जबकि करीब 12 हजार यूक्रनी सैनिक अभी रूस के कब्जे में हैं।
सभी रूसी मौतों को "किल्ड इन एक्शन" (केआईए) के रूप में नामित किया है। हालांकि, ये आखिरी आंकड़ा नहीं है और सही आंखड़ा रूस की सरकार को अलावा शायद ही किसी को पता है।
वियतनाम में, अमेरिका के 58,000 सैनिक मारे गए थे (58,220) जबकि मौतों का असली आंकड़ा सिर्फ 47,434 था।
हालांकि, यूक्रेन युद्ध में लापता लोगों की संख्या भी एक रहस्य है। बहुत बड़ी संख्या में लोग हैं, लगभग सभी युवा, जो दोनों देशों से भाग गए हैं, सैकड़ों की तादाद में लापता हैं। यह संख्या (एक अन्य अनुमान) लगभग 350,000-400,000 रूसी और 650,000 से ज्यादा यूक्रेनियन है।
किल इन एक्शन (KIA) की रिपोर्ट में अलग अलग स्रोतों के जरिए अनुमान लगाया गया है, कि कीव, खारकीव, मारियुपोल और बख्तमुत समेत रूस के खिलाफ यूक्रेन के जवाबी हमलों में अभी तक करीब 55 हजार से 65 हजार रूसी सैनिक मारे गये हैं।
और ये वही आंकड़ा बनता है, जो क्रेमलिन के सूत्रों की तरफ से पुतिन के विरोधियों को बताए गये हैं। लिहाजा, ये आंकड़े काफी हद तक विश्वसनीय लगते हैं। जबकि, अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरफ से जो आंकड़े जारी किए जाते हैं, वो असलियत से काफी अलग होते हैं।
जबकि, इसी तहर से अलग अलग सूत्रों के जरिए अनुमान लगाया गया है, कि रूसी हमले में फरवरी 2022 के बाद से अभी तक यूक्रेन के करीब डेढ़ लाख सैनिक मारे गये हैं। हालांकि, ये वास्तविक आंकड़े से काफी अलग हो सकता है, जिसके कभी जारी होने की संभावना भी काफी कम है।












Click it and Unblock the Notifications