मिशन-2023 की तैयारी में जुटी यूथ कांग्रेस, MP में ‘यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो’ अभियान
इंदौर, 3 अगस्त: युवा कांग्रेस की टीम इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां युवा कांग्रेसियों की टीम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में 'यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान' चला रही है। इस अभियान के जरीए युवा कांग्रेस की टीम हर विधानसभा में पहुंचकर एक बूथ पांच यूथ की मुहिम को मजबूत करेगी, तो वहीं संभावित युवा नेता को आईडेंनटीफाई कर युवा कांग्रेस से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया अपना पूरा दमखम लगाते नजर आ रहे हैं।

ऐसा है यूथ कांग्रेस का अभियान
मिशन 2023 के नजदीक आते ही अब युवा कांग्रेस की टीम भी एक्टिव दिखाई दे रही है, जहां प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में विधानसभा वार अभियान चलाकर युवा कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच अब कांग्रेस ने यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया है। इसमें प्रदेश युवा कांग्रेस सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं की टीम तैयार कर रही है, जो मतदान केंद्र प्रबंधन के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस अभियान को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता चला रहे हैं जहां इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मिशन 2023 में महत्वपूर्ण भूमिका
साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका अहम रहेगी, इसी के चलते अब युवा कांग्रेस की टीम भी एक्टिव मोड़ पर नजर आ रही है, जहां युवा कांग्रेसी की टीम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान चलाने की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। बहरहाल, अब देखना होगा की यूथ कांग्रेस का ये अभियान कितना कारगर साबित होता है, और मिशन 2023 में इस अभियान से कांग्रेस को कितना फायदा पहुंचता है।












Click it and Unblock the Notifications