Indore News: बढ़ते अपराधों पर फूटा युवा कांग्रेस का गुस्सा, प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार बढ़ते अपराधों और नशा खोरी को लेकर युवक कांग्रेस ने मैदान संभाला, जहां युवक कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव, शहर अध्यक्ष रमीज खान, जिलाध्यक्ष दौलत पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर से मिलने और ज्ञापन सौंपने कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया है।

Indore

युवक कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में बताया कि, इंदौर में लगातार संगीन अपराधों की बढ़ोतरी हो रही है, सरे आम लूट, चोरी, रोड रेज, मार पीट, नशा खोरी, हत्या जैसे जगन्य अपराध आए दिन इंदौर में देखने को मिल रहे हैं। महिलाओं के साथ अपराध, महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। पत्रकार पर जान लेवा हमला (हीरानगर थाना) में हुआ है। पुलिस वालों पर हमला कर कान काट देने वाली घटना (थाना कनाड़िया) में हुई है। द्वारकापुरी में पुलिस की कॉलर पकड़ने की हिम्मत एक अपराधी की होना पुलिस का डर खत्म होने का प्रतीक है।

युवा कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि, इंदौर शहर में पिछले 6 दिनों में 5 हत्याएं हुई है। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता में अपराधों में और अधिक वृद्धि हुई है यह शहर की जगन्य अपराधों में पकड़े गए कई अपराधियों को भाजपा नेताओं के संरक्षण होने के कारण उन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने बताया कि, कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी?। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में लगातार बढ़ते अपराधों और नशा खोरी को लेकर युवक कांग्रेस ने मैदान संभाला, जहां युवक कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।

ये भी पढ़े- MP Exit Poll: मध्यप्रदेश में BJP और कांग्रेस को कितनी सीटें?, एग्जिट पोल ने चौंकाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+