इंदौर के रसोसा चौराहे पर मॉडल श्रेया कालरा के डांस के बाद युवक के स्टंट का वीडियो वायरल

इंदौर, 17 सितम्बर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के रसोमा चौराहे पर एक मॉडल युवती के डांस वीडियो के दो दिन बाद अब एक युवक का वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक स्टंट करता दिख रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया

वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया

सोमवार को मॉडल श्रेया कालरा ने इंदौर के रसोमा चौराहे पर डांस वीडियो बनाया था। वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मॉडल के इस डांस का डेयर एक्ट कहा था। डांसिंग गर्ल के बाद अब जम्पिंग बॉय का वीडियो सामने आया है।

वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ

वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ

मीडिया से बातचीत में ट्रैफिक DSP उमाकांत चौधरी ने कहा कि सोमवार को यह युवक भी मॉडल श्रेया कालरा के साथ रसोमा चौराहे पर आया था। वीडियो तभी बनाया गया था, मगर इसका वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है।

युवक चौराहे पर जम्प करते नजर आ रहा

बता दें कि वायरल वीडियो में युवक चौराहे पर जम्प करते नजर आ रहा है। बीच सड़क युवक को खतरनाक स्टंट करते देख हर कोई हैरान रह गया। इंदौर पुलिस इस जम्पिंग बॉय की तलाश कर रही है। इसके खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

कार की छत पर भी चढ़कर डांस किया

मॉडल श्रेया कालरा ने इंदौर के रसोमा चौराहे पर कार की छत पर भी चढ़कर डांस किया था। इसकी वजह से ट्रैफिक रुका रहा। वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश पर पुलिस ने मॉडल के खिलाफ धारा 290 में मामला दर्ज किया है। बाद में मॉडल श्रेया कालरा ने सफाई दी कि उन्होंने ट्रैफिक रूल्स फालो करने की जागरूकता फैलाने के लिए ऐसा किया था।

 रसोमा चौराहे पर जम्पिंग कर रहा है

रसोमा चौराहे पर जम्पिंग कर रहा है

श्रेया के बाद आए युवक के वीडियो में वह रसोमा चौराहे पर जम्पिंग कर रहा है। उसने कुछ मूव्स भी वहां दिखाए। इस दौरान ट्रैफिक रुका रहा। चौराहे पर जम्पिंग करते हुए युवक के बारे में अब पुलिस जांच की बात कह रही है।

 श्रेया कालरा को नोटिस जारी किया गया

श्रेया कालरा को नोटिस जारी किया गया

इंदौर के रसोमा चौराहे पर डांस को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से श्रेया कालरा को नोटिस जारी किया गया था। जिस पर उसने कहा था कि उसका मकसद लोगों को मास्क के प्रति जागरुक करना था। श्रेया ने सोशल मीडिया पर वीड‍ियो जारी करते हुए कहा क‍ि उसकी ओर से कोई भी ट्रैफ‍िक रूल ब्रेक नहीं क‍िया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+