Indore News: कुत्ते के भौंकने पर बुजुर्ग महिला के पेट में मारी लात, फिर युवक ने कर दिया खूनी खेल

Indore News: ग्वालियर शहर से खौफनाक मामला सामने आया है। एक शख्स को पालतू कुत्ते का भौंकना इस कदर नागवार गुजरा कि उसने एक बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी 35 वर्षीय शख्स रास्ते से जा रहा था कि महिला के घर के पास मौजूद कुत्ते ने उस पर भौंकने लगा इसे लेकर बुजुर्ग महिला और शख्स की बीच विवाद होने लगी। इसके बाद गुस्से में आरोपी ने कथित तौर पर महिला को मार डाला।

Woman dies due to barking dog,

वारदात शनिवार रात मूसाखेड़ी क्षेत्र में हुई हैं। जब शांति नगर निवासी आरोपी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था।आजादनगर पुलिस थाना प्रभारी नीरज मेधा के अनुसार रात लगभग 10.30 बजे, जब वह एक सामुदायिक हॉल के पास पहुंचा था तो एक कुत्ते ने उस पर लगातार भौंकना चालू कर दिया। जिस वजह से वह आगे नहीं जा पा रहा था। इसके बाद वह चिल्लाने लगा।

पुलिस अधिकारी के अनुसार 65 वर्षीय महिला, जिसके पास कुत्ता था, अपने घर से बाहर निकली। इसके बाद आरोपी और महिला के बीच कुत्ते के भौंकने के बात को लेकर जमकर लड़ाई हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर महिला के पेट में लात मारी और वह सड़क पर गिर गई। अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग तुरंत महिला को स्थानीय अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

इसके बाद किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+