Indore में फिर हेरा फेरी, महिला ने पैसा डबल करने का लालच देकर ठगे लाखों रुपए
इंदौर में महिला ने कुछ लोगों को 3 महीने में पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

Recommended Video

वैसे तो आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि लोग एक दूसरे को पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं, लेकिन इन दिनों प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी कुछ इसी तरह की वारदात सामने आ रही है, जहां एक महिला ने कुछ लोगों को 3 महीने में पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, इस महिला ने लोगों से महीने का 30 प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया था, लेकिन महिला इस देने में नाकामयाब रही जिसके बाद लोगों ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
कुछ इस तरह दिया वारदात को अंजाम
शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे आवेदकों ने बताया कि, महिला ने 30 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दर का लालच दिया था। महिला ने 4 लाख लेकर उसे वापस लौटा दिए थे, जिसके बाद वह लालच में आ गया था, और उसने अपने अन्य रिश्तेदारों के पैसे भी वहां लगवा दिए थे। इस तरह महिला ने करीब 26 लाख रुपए पैसा डबल करने के नाम पर लोगों से ले लिए, और लोगों को अलग-अलग तरह के लालच दिए। वहीं जब महिला ने लोगों के पैसे वापस नहीं लौटाए तो लोगों ने पुलिस के पास पहुंचकर महिला की शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने जांच के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पहले भी हो चुकी है वारदात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इससे पहले भी ठगी की अलग-अलग तरह की वारदात सामने आ चुकी है, जहां लोगों के साथ पैसा डबल करने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है, तो वहीं अबकी बार एक फिर महिला ने पैसा डबल करने के नाम पर कुछ लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है, जिसमें महिला ने लगभग 26 लाख रुपए से ज्यादा पैसे लोगों से ले लिए, और फिर उन्हें वापस नहीं लौटाए जिसके बाद लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उधर, पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस लोगों की शिकायत के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: Zoo में आए नए मेहमान, खास प्रजाति के पक्षी, मंकी और स्नेक बढ़ाएंगे चिड़ियाघर की रौनक












Click it and Unblock the Notifications