पत्नी ने दूध में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, 3 साल बाद सामने आया सच
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन साल पहले हुई एक शख्स की मौत का पुलिस ने राजफाश किया है। जिस मौत को पुलिस अबतक आत्महत्या मानकर चल रही थी वो हत्या का केस निकला। शख्स की मौत जहर खाने से हुई थी। मौत से पहले शख्स ने पत्नी और ससुरालवालों पर जहर देने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। तीन साल से अधिक समय बाद आखिरकार सच्चाई सामने आई। पुलिस ने शख्स की पत्नी, ससुर और दो सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला?
थाना माधव नगर के नागझिरी क्षेत्र में तीन साल पहले साल 2017 में पत्नी व ससुर व 2 सालों ने दूध में जहर देकर शख्स को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने तीन साल बाद अखिरकार इस मामले से पर्दा उठा दिया। मामले में पुलिस ने पत्नी, ससुर, 2 सालों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि देवास रोड नागझिरी क्षेत्र में रहने वाले अशरफ पिता शरीफ उम्र 34 वर्ष का विवाह इंदौर में रहने वाली कौशल बी कुरैशी से हुआ था। शादी के बाद से ही अशरफ अपनी पत्नी से परेशान चल रहा था।
पत्नी ने दूध में जहर देकर पति को मारा
उन्होंने बताया कि पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसे मारने का षड्यंत्र रचा और इसमें कामयाब भी हो गई। 9-2-2017 को उसकी पत्नी ने दूध में जहर दे दिया। अशरफ की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद माधव नगर पुलिस ने मामले की जांच की तो उक्त युवक की मौत की सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी कौशर बी कुरैशी व ससुर यूनुस कुरेशी, साला आदिल, असलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications