INDORE : पत्नी ने 2 प्रेमियों से पति की हत्या करवाई, शव के 7 टुकड़े कर कई जगहों पर फेंके

इंदौर, 7 मार्च। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कृष्णा उर्फ बबलू हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बबलू की हत्या उसकी पत्नी ने करवाई थी और फिर दो ​प्रेमियों से पति के शव के सात टुकड़े करवाकर जंगल में फिकवा दिए। पुलिस ने प​त्नी, प्रेमी समेत चार आरोपियों को अरेस्ट किया है।

INDORE

मीडिया से बातचीत में इंदौर पुलिस ने बताया कि कृष्णा की पत्नी सपना उर्फ सोनू के रिजवान कुरैशी व भयू कुरैशी से अवैध संबंध थे। पति को इसकी भनक लग गई थी। इसलिए सपना ने पति कृष्णा की हत्या की योजना बनाई। दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर सपना ने पति की हत्या करवाकर शव के सात टुकड़े करवा दिए।

पुलिस जांच में पता चला कि पांच फरवरी को सपना ने रात के भोजन में दाल-बाटी बनाई। उसने पति की दाल में नींद की पांच गोलियां मिला दीं। खाना खाने के बाद पति गहरी नींद में सो गया। उसके बाद आरोपी रिजवान और भय्यू वहां पहुंचे दोनों ने बेहोशी की हालत में ही कृष्णा की हत्या कर दी।

उसके हाथ-पैर काटकर बोरों में भर दिए। इस दौरान उसके बेटे ने भी उनकी मदद की। उसने बबलू के धड़ को प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया। फिर सैप्टिक टैंक की मरम्मत के बहाने मजदूर बुलाए और छह फीट गड्ढा खुदवाया।

धड़ को बोरे में डालकर गड्ढे में डाल दिया और नमक के साथ दफन कर दिया। आरोपियों ने बबलू के बेटे प्रशांत की मदद से लाश के हाथ-पैर काटे. उसके बाद इन टुकड़ों को देव गुराड़िया के जंगलों में फेंक दिया।

हत्या के बाद सपना ने पुलिस पूछताछ में कहा कि उसे इस बात का कोई अफसोस नहीं है। उसके पास पति को मारने के अलावा कोई और चारा नहीं था। आरोपी प्रेमियों ने बताया कि उन्होंने शरीर के दूसरे अंग देव गुराड़िया के नजदीक जंगल में फेंके हैं। जंगल की सर्चिंग में पुलिस को खून से सनी प्लास्टिक की थैली तो मिली, लेकिन शरीर का कोई अंग बरामद नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+